
New Delhi, 12 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक संजय उपाध्याय ने Prime Minister मोदी के ‘विकसित भारत’ के आह्वान का समर्थन किया. वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध-प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह ‘कांग्रेस जिताओ पार्टी’ है, जो अलग-अलग मुखौटे बदलकर अराजकता फैला रही है और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव न जीत पाने के कारण अब बैलेट की बात कर रही है, जिसे देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी.
भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने कहा, “देश के Prime Minister जनता का मूड समझते हैं. किसान, मजदूर, महिला, बुजुर्ग या बच्चा हो, हर वर्ग के मन में क्या चल रहा है, वो बखूबी जानते हैं. उन्होंने आह्वान किया है कि 2047 तक हम सभी को मिलकर ‘विकसित भारत’ बनाना है. उन्होंने इसके लिए मंत्र दिया है, ‘हम इसे जरूर करेंगे.’ India हर क्षेत्र में विश्व में अग्रणी हो, इसके लिए युवा शक्ति काम करे, बड़ा संकल्प ले, उसे हासिल करे और 2047 के ‘विकसित भारत’ में जेनजी का बहुत बड़ा योगदान हो, ये Prime Minister मोदी ने अपील की है.”
उन्होंने कहा कि आज के समय में विश्व का सबसे युवा देश India है. India के पास जो बौद्धिक क्षमता और युवाओं की शक्ति है, उसका सही दिशा में उपयोग होगा, तो India हर क्षेत्र में अग्रणी होगा और ये सपना हर युवा को देखना होगा.
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा विधायक ने कहा कि सीजेपी का फुलफॉर्म Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि ये ‘कांग्रेस जिताओ पार्टी’ है. कांग्रेस सत्ता से दूर है और अलग-अलग मुखौटे बदलकर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है. लोकतांत्रिक माध्यम से चुनाव जीतने में अक्षम कांग्रेस अब जबरदस्ती बैलेट की बात कर रही है. कांग्रेस शक्ति का प्रयोग करके सत्ता से हटाने की बात कर रही है, यह गैर-लोकतांत्रिक है.
उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र के खिलाफ षड्यंत्र न देश की जनता बर्दाश्त करेगी, न ही देश की Government को बर्दाश्त करना चाहिए. संवैधानिक सीमा में रहकर आंदोलन करने का अधिकार सबके पास है. सीजेपी रोज आंदोलन करे, लेकिन उसे ये किस प्रकार से करना है, उसके बारे में कोर्ट ने आदेश दिए हैं. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए Police को जो भी करना चाहिए, वो कर रही है.
संजय उपाध्याय ने कहा कि हम भी विपक्ष में थे, हमने भी आंदोलन किए हैं, हमने भी लाठियां खाई हैं, हम भी सड़क पर उतरे तो Police ने पीटा है. हमने कभी Government के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है. इतिहास में जाकर देखेंगे तो, हमारे नेताओं को जेल में डाला गया, कांग्रेस ने लोकतंत्र को खत्म किया. इमरजेंसी लागू की गई, देश के सभी नेताओं को जेल में डाला गया. आज इतना आंदोलन होने के बाद भी हमने किसी को भी इस प्रकार से दंडित नहीं किया.
उन्होंने कहा कि हर कोई Prime Minister पर बयान देने को स्वतंत्र है, वो दे रहा है और Prime Minister इस पर प्रतिक्रिया नहीं देते हैं. हमने किसी भी राज्य Government को बर्खास्त नहीं किया. कांग्रेस का इतिहास रहा है कि उसने जब चाहा, राज्य की Governmentों को बर्खास्त किया है. कांग्रेस ने बार-बार लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया है.
–
एबीएम
Skip to content