
New Delhi, 26 अक्टूबर . BJP MP निशिकांत दुबे ने कांग्रेस और Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार के कारण पार्टी अब तक उससे उबर नहीं पाई है.
BJP MP निशिकांत दुबे ने Prime Minister और उनके दिवंगत माता-पिता के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों की भी आलोचना की. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का पतन हो गया है.
उन्होंने 1971-72 के दौर का जिक्र करते हुए कहा कि बांग्लादेश युद्ध के बाद तत्कालीन अमेरिकी नेताओं हेनरी किसिंजर और रिचर्ड निक्सन ने पूर्व Prime Minister इंदिरा गांधी के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की थीं. उस समय अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे विपक्षी नेताओं ने संसद में इंदिरा गांधी का बचाव किया था. Political मतभेदों के बावजूद देश के Prime Minister के सम्मान से समझौता नहीं किया जाना चाहिए.
BJP MP ने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में Prime Minister के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने Prime Minister के माता-पिता के बारे में की जाने वाली टिप्पणियों पर भी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि किसी भी Political नेता के परिवार के सदस्यों के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है.
उन्होंने कांग्रेस की चुनावी हार पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी लगातार पराजय के कारण Political झटके से उबर नहीं पा रही है. मल्लिकार्जुन खड़गे से लेकर राहुल गांधी तक पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस अपनी स्थिति सुधारने में सफल नहीं हो रही है.
वहीं, निशिकांत दुबे ने मानहानि मामले में राहुल गांधी के बरी होने को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि संबंधित मामला गृह मंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी से जुड़ा था. क्या एक Political दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दूसरे दल के नेता के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना लोकतांत्रिक आचरण है.
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में Political दलों और नेताओं को अपनी बात रखने तथा Government की आलोचना करने का पूरा अधिकार है. जब Political विरोधी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने में असमर्थ महसूस करते हैं, तो वे अभद्र भाषा का सहारा लेते हैं. इस तरह के व्यवहार लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है.
–
पीएम
Skip to content