‘कांग्रेस महिला विरोधी, विधायक सुरक्षित नहीं’, ओवैसी के बयान पर भड़कीं भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता

New Delhi, 5 सितंबर . कांग्रेस विधायक राम्या हरिदास पर हमले और सहारनपुर मस्जिद विवाद को लेकर BJP MP धर्मशीला गुप्ता ने कांग्रेस और एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला विरोधी पार्टी है जहां उनकी महिला विधायक सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने ओवैसी पर वोट बैंक की राजनीति कर कोर्ट के फैसले का अपमान करने का आरोप लगाया. इसके साथ ही तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी पर एसआईआर के बहाने हार की हताशा में बयानबाजी करने का तंज कसा.

कांग्रेस विधायक राम्या हरिदास के घायल होने पर BJP MP धर्मशीला गुप्ता ने कहा, “यह सब जानते हैं कि कांग्रेस महिला विरोधी है. कांग्रेस में उनकी ही एक महिला विधायक सुरक्षित नहीं हैं, इसलिए, यह साफ है कि कांग्रेस में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. उनकी अपनी पार्टी के कार्यकर्ता अपने ही विधायक पर हमला कर रहे हैं, इसलिए यह स्पष्ट है कि कांग्रेस के पास न तो कोई नीति है और न ही कोई सिद्धांत, शिष्टाचार या मर्यादा है.”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के जो बड़े नेता हैं, उनकी नीति और सिद्धांत दुनिया के सामने हैं. ये बहुत ही शर्मनाक विषय है. हमारे Prime Minister Narendra Modi नारी शक्ति को नमन करते हैं. उनकी आत्मनिर्भरता के लिए अनेक काम कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर राहुल गांधी हैं, जो अपने ही दल में अपनी ही नेताओं के साथ मारपीट करवा रहे हैं. ये बहुत निंदनीय है.

सहारनपुर में एक गैर-कानूनी मस्जिद को गिराए जाने के बारे में एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर BJP MP धर्मशीला गुप्ता ने कहा, “उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मस्जिद गैर-कानूनी थी और यह उत्तर प्रदेश Government का फैसला नहीं है. यह कोर्ट का फैसला है. मैं ओवैसी से कहना चाहूंगी कि वो तो खुद हमेशा वोट की राजनीति करते हैं. आज वो राम मंदिर के विषय को लेकर हिंदू धर्म का अपमान कर रहे हैं. हमारी Government सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर चलती है. ओवैसी सिर्फ अपने वोट की चिंता करते हैं और हमेशा Government बदनाम करने की कोशिश करते हैं.”

उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर उंगली उठाने वाले ओवैसी और अनेक विपक्षी नेता, जो ये बनने नहीं देना चाहते थे, आज पीएम मोदी के प्रयास से अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ. अगर कोर्ट कोई फैसला करती है तो हम उसका सम्मान करेंगे. ओवैसी हिंदुओं पर कुठाराघात ना करें. वो मस्जिद गैरकानूनी है, वो कोर्ट का फैसला है और संविधान कहता है कि वो अपने हिसाब से काम करेगा.

रेवंत रेड्डी को अपनी कुर्सी गिरने का डर हो रहा है. उन्होंने वहां की जनता को ठगा है. उन्हें समझ लेना चाहिए कि एसआईआर पर हमने बिहार और पश्चिम बंगाल जीता है. वह हार की हताशा से घबरा रहे हैं. वह निराश हो चुके हैं, इसलिए एसआईआर पर ठिकरा फोड़ रहे हैं. उन्हें अच्छा काम करना चाहिए, न कि एसआईआर या Government पर दोषारोपण करना चाहिए. अगर वह अपनी Government में अच्छा काम करते तो उन्हें डर नहीं होता.

डीकेपी