
New Delhi, 29 सितंबर . कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने बताया कि एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर Tuesday को कांग्रेस वर्किंग कमेटी () की बैठक में Lok Sabha में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मुद्दा उठाया.
मीडिया से बातचीत के दौरान मुकुल वासनिक ने कहा कि राहुल गांधी काफी समय से लगातार यह मांग कर रहे हैं कि चुनाव आयोग जिस तरह से चुनाव करा रहा है, वह गलत है और लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है. ईवीएम से छेड़छाड़ का मुद्दा हो-चाहे वह कर्नाटक, Maharashtra, Haryana, बिहार, पश्चिम बंगाल या असम में हुआ हो या अलग-अलग राज्यों में गड़बड़ियों के मामले हों, राहुल गांधी ने लगातार इन सभी मुद्दों को उठाया है.
कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि राहुल गांधी जो मुद्दे लगातार उठाते रहे हैं, वे अब सच साबित हो रहे हैं. यह बात सिर्फ किसी एक व्यक्ति की नहीं है, बल्कि संवैधानिक संस्था ‘चुनाव आयोग’ के कामकाज की है. चाहे ज्ञानेश कुमार हों या उनसे पहले राजीव कुमार, चुनाव आयोग की स्थिति लगातार खराब होती गई है. साथ ही पूरा सिस्टम धीरे-धीरे दीमक की तरह खोखला होता जा रहा है.
कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि बैठक में एसआईआर और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई. साथ ही, देश के मौजूदा हालात पर भी बातचीत हुई. कांग्रेस सांसद नसीर हुसैन ने कहा कि यह बैठक एसआईआर और सीईसी के मुद्दे पर हुई. हमने इस पर विस्तार से चर्चा की. हमने अपनी पुरानी मांगें बरकरार रखी हैं और हम उन्हें लेकर लामबंद होंगे और आंदोलन करेंगे. हम ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेंगे.
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर चुनाव चोरी करने का काम किया है. Haryana के विधानसभा चुनाव में जनभावना को हराने का काम किया गया. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भाजपा की कठपुतली बनकर लोकतंत्र को चोट मारी है. उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और उनका इस्तीफा हो. साथ ही Haryana में वोट चोरी से सत्ता पर काबिज भाजपा Government को बर्खास्त कर विधानसभा भंग की जाए और राज्य में पुनः चुनाव कराए जाएं.
–
डीकेएम/
Skip to content