
Lucknow, 25 नवंबर . Samajwadi Party के सांसद एसपी सिंह पटेल ने सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राम गोपाल यादव और अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही सीटों को लेकर फैसला हुआ है. राम गोपाल यादव ने कांग्रेस को 26 सीटों की लिस्ट दी है और यही फैसला सही है.
एसपी सिंह ने से कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत करीब 2 प्रतिशत था, जबकि Samajwadi Party का वोट शेयर करीब 32 प्रतिशत था. ऐसे में कांग्रेस को 26 से ज्यादा सीटें देना उचित नहीं होगा.
उन्होंने कहा कि इससे Samajwadi Party के कार्यकर्ता हताश होंगे, क्योंकि जिन कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी विधानसभाओं में मेहनत की है, उन्हें चुनाव लड़ने का हक मिलना चाहिए. इस समय जनाधार अखिलेश यादव के पक्ष में है और उन्होंने जो पीडीए का फॉर्मूला दिया है, उसमें सभी जातियों और सभी धर्मों के लोगों को सम्मान दिया जा रहा है. जनता अखिलेश यादव के साथ है और यह बिल्कुल सही निर्णय है.
सपा सांसद ने यह भी कहा कि अगले दौर की बातचीत भी होनी है, तो हो सकता है कि 2-4 सीटें और बढ़ जाएं. जो सीटें दी जा रही हैं, कांग्रेस को उन्हें मान लेना चाहिए.
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के ‘भीख’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए एसपी सिंह पटेल ने कहा कि इसमें भीख की क्या बात है, अपना वोट शेयर देखकर बात करिए. उन्होंने बताया कि कांग्रेस 30 से ज्यादा सीटों की हकदार नहीं है. यह आपसी सहयोग की बात है और देखना होगा कि वोट शेयर और जनता किसके पक्ष में है.
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दल होने के नाते Samajwadi Party का हक है कि हर निर्णय यहीं से लिया जाए. कांग्रेस को जितनी सीटें मिल रही हैं, उसे स्वीकार करनी चाहिए. उनके 2 प्रतिशत विधायक होने के बाद भी सबसे ज्यादा सीटें मांग रहे हैं, यह उचित नहीं है. उन्हें ज्यादा से ज्यादा 5 से 10 सीटें और दी जा सकती हैं.
एसपी सिंह पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस बहुत पीछे है, जबकि Samajwadi Party बहुत आगे है. आम आदमी पार्टी को भी 2-4 सीटें मिलनी चाहिए, क्योंकि वह भी गठबंधन में है.
वहीं दूसरी ओर, एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान के बयान पर भी सपा सांसद ने प्रतिक्रिया दी. शादाब चौहान ने Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि वे किसी के इशारे पर ‘हिंदुत्व के समुद्र में डुबकी’ लगा रहे हैं और भाजपा की मदद कर रहे हैं.
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एसपी सिंह ने कहा कि इन लोगों के बयान कभी भी Samajwadi Party के पक्ष में नहीं रहे हैं. ये उल्टा-सीधा बोलकर हिंदुओं को भड़काने का काम करते हैं. इसके पीछे यही कारण है कि भाजपा सत्ता में रही है और ये लोग उसके सहयोगी बनकर काम करते हैं. यही इनका असली उद्देश्य होता है.
26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर अखिलेश यादव अपनी पार्टी का घोषणा पत्र लॉन्च करने वाले हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा सांसद ने कहा कि घोषणा पत्र सभी लोगों के हित में होगा. इसमें किसानों, व्यापारियों और युवाओं के हित का ध्यान रखा जाएगा. इसमें आम जन का हित शामिल होगा.
–
एएस
Skip to content