
New Delhi, 2 सितंबर . देश की जीडीपी ग्रोथ को लेकर Union Minister गिरिराज सिंह ने प्रतिकिया दी और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके लोगों को अर्थव्यवस्था का ज्ञान नहीं है और बढ़ता हुआ जीडीपी India का हित नहीं चाहने वाले लोगों के मुंह पर तमाचा है.
Union Minister गिरिराज सिंह ने कहा, “कांग्रेस और उनके लोगों को जीडीपी का ज्ञान नहीं है. उनके तथाकथित बड़े-बड़े विद्वानों को भी नहीं पता कि आज जीडीपी सिर्फ 7.8 प्रतिशत ही नहीं है, बल्कि 2014 से लेकर कोविड और युद्ध के समय तक जीडीपी को कभी गिरने नहीं दिया गया था.”
उन्होंने कहा कि यह Prime Minister Narendra Modi के कुशल शासन का नतीजा है और आज देश सर्वांगीण विकास की ओर बढ़ रहा है.
गिरिराज सिंह ने कहा, “मैं यहां एक कार्यक्रम में आया हूं और लोग कह रहे हैं कि घरेलू बाजार भी बढ़ रहा है. बड़े होटलों में, हर जगह लोग इसे महसूस कर रहे हैं और पूरी दुनिया India की बढ़ती अर्थव्यवस्था और हमारे नेतृत्व को भी स्वीकार कर रही है.”
उन्होंने आगे कहा, “कुछ लोगों को तो India के हित भी पसंद नहीं हैं. बढ़ता हुआ जीडीपी उनके मुंह पर तमाचा है और मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा कि गांव से लेकर शहर तक के लोग पीएम मोदी के विकास को स्वीकार कर रहे हैं.”
Union Minister ने गांवों में आए बदलाव का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले गांव में मोटरसाइकिल इक्का-दुक्का होती थी और आज मोटरसाइकिलों की भरमार है. फोर व्हीलर पहले कई गांव मिलाकर एक-आध होते थे और आज फोर व्हीलर शहर से लेकर गांव तक है.
उन्होंने कहा, “जहां 20 हजार गाड़ियां बिकती थीं, वहां 2.5 लाख से 3 लाख गाड़ियां बिक चुकी हैं. ये सब चीजें बताती हैं कि जब जीडीपी बढ़ता है तो होलिस्टिक डेवलपमेंट भी होता है.”
–
एएस
Skip to content