
जम्मू, 28 नवंबर . रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Saturday को कहा कि कांग्रेस के लिए अब अपना बोरिया-बिस्तर समेटने का समय आ गया है, क्योंकि तमाम कोशिशों के बावजूद Prime Minister Narendra Modi सत्ता से बाहर नहीं होने वाले हैं.
जम्मू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि देश संविधान से चलता है, राहुल गांधी की भावनाओं से नहीं. उन्होंने कहा, “जम्मू का इतिहास वीरता, स्वाभिमान, साहस और बलिदान का रहा है. जम्मू-कश्मीर केवल India का मुकुट नहीं, बल्कि मुकुट के माथे का मुकुट है.”
राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं यहां केवल जनसभा को संबोधित करने नहीं आया हूं, बल्कि हम सब मिलकर यह संकल्प लेने आए हैं कि India की एकता, अखंडता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हर कीमत पर करेंगे.”
उन्होंने कांग्रेस पर अराजकता फैलाने और ‘तख्तापलट’ की बातें करने का आरोप लगाया. रक्षा मंत्री ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में यदि कोई अराजकता फैलाकर बदलाव लाने की कोशिश करता है, तो क्या जनता इसे बर्दाश्त करेगी? लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले India के लोग इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे.
हैदराबाद में कांग्रेस की बैठक का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि वहां इटली से आए एक नेता ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा लगाया. उन्होंने कहा, “दुनिया का कोई भी व्यक्ति इसे सहन कर सकता है, लेकिन स्वाभिमानी भारतीय इसे कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता.”
रक्षा मंत्री ने सवाल किया, “क्या मोदी जी वोट चोरी करके Prime Minister बने हैं? हाथ उठाकर बताइए, क्या आपका वोट चोरी हुआ था? कांग्रेस के समय ऐसा हुआ होगा, यह उनकी आदत हो सकती है. लेकिन भारतीय जनता पार्टी वोट चोरी नहीं कर सकती, चाहे Government बने या न बने. हम देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं, केवल सत्ता में आने के लिए नहीं.” उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले 12 वर्षों में Lok Sabha के तीन चुनाव हार चुकी है और कई राज्यों में दशकों से Government नहीं बना पाई है.
राजनाथ सिंह ने कहा, “कश्मीर से कन्याकुमारी और Gujarat से अरुणाचल प्रदेश तक यात्रा कर लीजिए, आपको कोई ऐसा राज्य नहीं मिलेगा जहां कांग्रेस का Chief Minister हो.” उन्होंने दावा किया कि कुछ समय बाद कांग्रेस के सांसदों और विधायकों की संख्या उसके नेता के परिवार के कुल सदस्यों के बराबर रह जाएगी.
रक्षा मंत्री ने कहा कि जब कोई बच्चा परीक्षा में असफल होता है, तो माता-पिता उसकी कमियों को दूर करने के लिए कहते हैं, न कि प्रिंसिपल और शिक्षकों को दोष देते हैं. लेकिन कांग्रेस बार-बार चुनावी परीक्षा में असफल होने के बावजूद अपनी कमियां स्वीकार नहीं कर रही है.
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कभी ईवीएम तो कभी मुख्य चुनाव आयुक्त पर आरोप लगाती है. राजनाथ सिंह ने कहा कि 2014 में जब एनडीए की Government बनी थी, तब चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति कांग्रेस ने की थी, भाजपा ने नहीं.
‘वोट चोरी’ के आरोपों पर रक्षा मंत्री ने कांग्रेस से सबूत मांगते हुए कहा कि कम से कम एक उदाहरण दें कि कहां वोट चोरी हुई है. उन्होंने राहुल गांधी के कथित बयान का जिक्र करते हुए कहा कि वह कहते हैं कि उनके पास सबूत नहीं है, लेकिन उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है.
राजनाथ सिंह ने कहा, “कई लोगों को लगता है कि वे फिल्म के हीरो बन सकते हैं, कई लोगों को लगता है कि वे बड़े क्रिकेटर बन सकते हैं. क्या केवल महसूस करने से वे बन जाते हैं? नहीं. देश संविधान से चलता है, किसी की भावना से नहीं.”
उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि यदि किसी को कल यह महसूस हो कि वह अमेरिका का President बन सकता है, तो क्या केवल ऐसा महसूस करने से वह President बन जाएगा?
रक्षा मंत्री ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने सत्ता किसी विरासत में नहीं पाई है. उन्होंने कहा कि यदि मोदी को Prime Minister बनाया है तो India की जनता ने और यदि उन्हें सत्ता से हटाने की क्षमता किसी में है तो वह भी केवल जनता के पास है.
उन्होंने कहा, “पीएम मोदी एक फकीर इंसान हैं. जब लोग कहते हैं तो वह अपना बोरिया-बिस्तर उठाकर चले जाएंगे. कांग्रेस के लोगों को ध्यान से सुनना चाहिए, मोदी जी कहीं नहीं जा रहे हैं. कांग्रेस के लिए अब अपना बोरिया-बिस्तर समेटने का समय आ गया है. यदि किसी को जाना है तो कांग्रेस को जाना है, पीएम मोदी को नहीं.”
अनुच्छेद 370 पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने कई गलत फैसले लिए, जिनमें अनुच्छेद 370 भी शामिल था.
उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी और प्रेमनाथ डोगरा के समय से भाजपा कहती रही है कि जब पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा, तो अनुच्छेद 370 को एक झटके में हटाया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने जो कहा, वही किया और उसके कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है.
रक्षा मंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद आतंकवाद और अलगाववादी ताकतें धीरे-धीरे खत्म हो रही हैं और विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जम्मू के लोगों को अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जम्मू में एम्स खुल चुका है.
राजनाथ सिंह ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2017-2018 के दौरान तीन वर्षों में जम्मू-कश्मीर में 4.67 करोड़ पर्यटक आए, जबकि 2023 से 2025 के बीच केंद्रशासित प्रदेश में 7.85 करोड़ पर्यटकों ने दौरा किया.
–
डीएससी
Skip to content