
अनूपपुर, 23 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कांग्रेस के Political तौर तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रारंभ से ही जिस Political मॉडल पर काम किया, उससे देश को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है.
प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने Friday को अनूपपुर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने Political तौर-तरीकों से देश को नुकसान पहुंचाया है और आज आंदोलनों की आड़ लेकर देश में अराजकता की नींव रखने का प्रयास कर रही है. लोकतंत्र बचाने के नाम पर संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करना और देश के माहौल को खराब करना कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष की राजनीति का हिस्सा बन गया है. भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के माध्यम से कांग्रेस की नीतियों और उसकी अराजक राजनीति को जनता के सामने उजागर करेगी.
चंद्रशेखर ने कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रारंभ से ही जिस Political मॉडल पर काम किया, उससे देश को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा. कांग्रेस की नीतियों ने समाज में विभिन्न प्रकार के भेदभाव को बढ़ावा दिया, जबकि भाजपा ने समय-समय पर आंदोलनों और जनजागरण के माध्यम से बेहतर व्यवस्था स्थापित करने का प्रयास किया. आज कांग्रेस चुनावी पराजय के बाद ईवीएम पर सवाल उठाती है और लोकतंत्र बचाने के नाम पर संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर प्रहार करती है. देश की जनता को ऐसी राजनीति के प्रति जागरूक रहना होगा, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनी रहे.
उन्होंने आगे कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government द्वारा नक्सलवाद, माओवाद, आतंकवाद और घुसपैठ के विरुद्ध कार्रवाई पर भी कांग्रेस सहित विपक्षी दल सवाल उठाते रहे हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन मुद्दों पर जनता के बीच जाकर तथ्यपरक संवाद करने और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का देश की एकता और अखंडता की रक्षा में योगदान ऐतिहासिक रहा है. भाजपा Government ने देश को निर्णायक नेतृत्व और ईमानदार शासन देने की दिशा में लगातार काम किया है. डिजिटल तकनीक के विस्तार, राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने, स्वदेशी हथियारों एवं संसाधनों को प्रोत्साहित करने और गरीब कल्याण की योजनाओं को प्राथमिकता देने जैसे विषय Government की कार्यशैली के प्रमुख आधार हैं. भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं पुनरुत्थान की दिशा में भी व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं. भाजपा का उद्देश्य केवल Political लाभ प्राप्त करना नहीं, बल्कि देश और समाज के हित में कार्य करना है.
उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा के अनुरूप जनसेवा, गरीब कल्याण और राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया.
–
एसएनपी/एएसएच
Skip to content