
Patna, 8 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ऑयल फॉर फूड से लेकर बोफोर्स, अगस्ता वेस्टलैंड और Bhopal गैस त्रासदी तक हर घोटाले का संबंध कांग्रेस से है और पार्टी को जनता के सामने अपना दामन साफ करना पड़ेगा. उन्होंने प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल के प्रतिनिधिमंडल की सोनिया-राहुल से मुलाकात, इरफान अंसारी के विवादित बयान पर कांग्रेस की चुप्पी, अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे और पश्चिम बंगाल में तृणमूल के शासन पर भी जमकर निशाना साधा.
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा, “इतिहास के पन्ने खंगाल कर देखेंगे तो ऑयल फॉर फूड, सद्दाम हुसैन स्कैम, जो नटवर सिंह ने कहा था, वोतरुकी, बोफोर्स, जो हमारे सामने है, क्रिश्चियन मिशेल और अगस्ता वेस्टलैंड, वॉरेन एंडरसन और Bhopal गैस त्रासदी, इन सबका संबंध क्या है? कांग्रेस पार्टी को सफाई देनी पड़ेगी. कांग्रेस पार्टी को अपना दामन सार्वजनिक रूप से साफ करना पड़ेगा. जनता के मन में यह सवाल है, जनता के मन में यह प्रश्न है.”
उन्होंने कहा कि यदि प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल, जो कि एक इंटरनेशनल ग्रुप है और यही रिजीम चेंज तथा सिविल सोसायटी मूवमेंट में लगा रहता है, पिछले वर्ष उसका डेलिगेशन आता है, उसका शिष्टमंडल आता है और सोनिया गांधी से राहुल गांधी से मिलता है तो इस संबंध के पीछे की कहानी क्या है? यह निश्चित रूप से सार्वजनिक होने की आवश्यकता है.
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बचा क्या है? नेहा बोरा ने कहा है कि बांग्लादेश से प्रेरणा लेना है. संजय राउत ने कहा है कि अल्बानिया में Supreme Court को जला दिया गया, उससे प्रेरणा लो. Jharkhand के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने तो सारी सीमाएं लांघने का काम किया है. उन्होंने कहा कि 40 लाख युवा राहुल गांधी के इशारे का इंतजार कर रहे हैं, आर्मी कुछ नहीं कर पाएगी और बांग्लादेश, नेपाल बना देंगे. चिंता की बात यह है कि अभी तक 48 घंटे से अधिक का समय हो गया, लेकिन कांग्रेस ने इस बयान का विधिवत खंडन नहीं किया है.
उन्होंने कहा कि इसका मतलब क्या कांग्रेस पार्टी का भी यही स्टैंड है? तो कांग्रेस पार्टी को इस पर स्पष्टता देनी चाहिए. यह बिल्कुल अस्वीकार्य है. उच्चतम स्तर पर अराजक मानसिकता दिखाई दे रही है.
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अगर आप कह रहे हैं कि राहुल गांधी मंदिर जाने का, राम मंदिर जाने का भी प्लान कर रहे हैं, तो उससे कुछ नहीं होने वाला है. भूपेश बघेल, जो छत्तीसगढ़ के Chief Minister रहे, उन्होंने भी कहा कि राम का ननिहाल छत्तीसगढ़ में है. कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले, समाज में भेदभाव पैदा करने वाले अखिलेश यादव जी आज कायरता की पराकाष्ठा पर हैं. राज्यसभा में तीसरा उम्मीदवार नहीं उतार पाए. कहते थे कि अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन आज तक कोई नैतिक साहस नहीं दिखा पाए कि चुनाव लड़ें.
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया है. वे त्याग, तपस्या और बलिदान की प्रतिमूर्ति हैं. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली सशस्त्र बलों के साथ मनाएंगे. यह उनकी परंपरा रही है. Chief Minister रहने के समय से ही वे ऐसा करते आ रहे हैं. इस बार यह इसलिए भी खास है, क्योंकि India को नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है.
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि वर्ष 2008 में तत्कालीन Prime Minister मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश को सबसे बड़ा खतरा लेफ्ट विंग एक्स्ट्रीमिज्म से है. तृणमूल कांग्रेस और तुष्टिकरण, तृणमूल कांग्रेस और सनातन विरोध, आज का थोड़ी है. इनका तो चोली-दामन का साथ है. दुर्गा माता की विसर्जन यात्रा में तृणमूल कांग्रेस के गुंडे किस प्रकार व्यवधान पैदा करते थे, हम जानते हैं. उनका सनातन विरोध, संस्कृति विरोध और हिंदू विरोध आज का नहीं, बहुत पुराना है.
उन्होंने कहा कि सब नौटंकी है. पश्चिम बंगाल की जनता आपके शासन से त्रस्त है. संदेशखाली में दलित और आदिवासी महिलाओं के साथ जो हुआ, वह सबके सामने है. आप लोगों की कट मनी की व्यवस्था थी. कलकत्ता हाईकोर्ट की पीठ ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में कानून का शासन नहीं है. आपने जो पाप किया है, उसका फल आपको इसी जीवन में भोगना पड़ेगा.
–
Skip to content