‘कांग्रेस की 1 नवंबर की रैली का मकसद अराजकता पैदा करना’, भाजपा नेता ने लगाए आरोप

हैदराबाद, 26 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष रामचंद्र राव ने कांग्रेस की एक नवंबर को प्रस्तावित दिल्ली की रैली पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संवैधानिक पदों, Government और खुद India के खिलाफ एक नैरेटिव बना रही है.

तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष रामचंद्र राव ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी 1 नवंबर को दिल्ली में जो रैली कर रही है, उसका मकसद सिर्फ लोगों का ध्यान उस अच्छी छवि से हटाना है, जो Prime Minister Narendra Modi की बनी हुई है और उन अच्छे कामों से हटाना है जो Prime Minister मोदी कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी संवैधानिक पदों, Government और खुद India के खिलाफ एक नैरेटिव बना रही है.”

उन्होंने कहा कि एक नवंबर की यह रैली उन लोगों और संगठनों से प्रेरित है, जो India के दुश्मन देशों से जुड़े हैं. इसलिए, 1 नवंबर की यह रैली देश में अराजकता फैलाने के लिए की जा रही है. भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की इस रैली का मकसद अराजकता पैदा करना है, जो देश की कुछ विरोधी ताकतों से प्रेरित है और यह हमारे लोकतंत्र के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है.

रामचंद्र राव ने यह भी कहा कि विपक्ष में होने के नाते कांग्रेस पार्टी लोगों की समस्याओं को सुलझाने की अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है. हमारे Prime Minister लोगों के लिए बहुत अच्छे काम कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी अपने झूठे नैरेटिव के जरिए इन अच्छे कामों को नकारना चाहती है.

इस दौरान, तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष ने राज्य के Chief Minister रेवंत रेड्डी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “Chief Minister रेवंत रेड्डी भी 15,000 लोगों के साथ इस रैली में शामिल हो रहे हैं. यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे ‘जब रोम जल रहा था, तब नीरो बंसी बजा रहा था’. तेलंगाना में जब किसान और आम लोग बिजली और पानी की कमी से जूझ रहे हैं, किसानों की फसलें सूख रही हैं, लोग पानी के लिए परेशान हैं, ऐसे में Chief Minister 15,000 लोगों को लेकर दिल्ली चले गए हैं.”

–

डीसीएच/