कांग्रेस की विचारधारा विश्व कल्याण और मानवता की है : पप्पू यादव

New Delhi, 20 सितंबर . दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (डूसू) चुनाव के नतीजों पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कोई खत्म नहीं कर सकता और इसकी विचारधारा विश्व कल्याण और मानवता के लिए है.

पप्पू यादव ने से कहा, “कोई एनएसयूआई का क्लीन स्वीप नहीं हुआ. जब तक हम सब हैं, कांग्रेस को कोई डुबा नहीं सकता. कांग्रेस को कोई मार नहीं सकता. कांग्रेस की विचारधारा यह विश्व कल्याण और मानवता की विचारधारा है.”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बाहर से कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता, बल्कि नुकसान खुद कांग्रेसियों की वजह से होता है. दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव में भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस को खुद कांग्रेसी खत्म करते हैं.”

पप्पू यादव ने कहा कि पार्टी के लोग राहुल गांधी की छवि और उनके संघर्ष को देखकर काम नहीं करते, बल्कि निजी स्वार्थ और अहंकार में काम करते हैं.

उन्होंने कहा, “हम लोग राहुल गांधी के इमेज के बारे में, उसके जो संघर्ष है उसको हम लोग देखकर काम नहीं करते. अपने निजी स्वार्थ को देख के, अपने निजी ईगो को देख के काम करते हैं.” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार छात्रों की बात कर रहे हैं. कैंपस में कई बच्चों की मौत हुई और जो इंडिपेंडेंट पैनल जीता, वो भी कांग्रेसी ही हैं. जो 100 वोट से हारे, वो भी कांग्रेसी हैं.

पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने आदिवासी समाज के बच्चों को मौका दिया, यह छोटी बात नहीं है. उनके अनुसार हार-जीत मायने नहीं रखती. उन्होंने कहा, “हमारे अध्यक्ष, राहुल गांधी ने जो आदिवासी समाज के बच्चों को दिया, यह छोटी बात थोड़ी है. हार-जीत का मैटर नहीं है. मैटर है कि हमारे बच्चों ने हारा नहीं, हराए गए हमारे अध्यक्ष को. हजार-डेढ़ हजार वोट से हरा दिए गए.”

उन्होंने बताया कि गिनती के दौरान वे 14 से 15 राउंड तक आगे चल रहे थे. अंत में उन्होंने कहा कि जिन लोगों को राहुल गांधी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है, वे ही उनके सपने, उम्मीद और विश्वास के साथ धोखा कर रहे हैं.

पीएम