कांग्रेस का ही एक गुट है सीजेपी, देशद्रोहियों को कर रही फंडिंग : भाजपा

New Delhi, 18 अक्टूबर . कर्नाटक के हुबली से भाजपा विधायक महेश तेंगिनाकाई ने कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक इतिहास रहा है लेकिन आज उसकी स्थिति बदल चुकी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब ऐसे लोगों के साथ हाथ मिलाने की कोशिश कर रही है जो देशविरोधी गतिविधियों में शामिल हैं.

उन्होंने कहा, “कांग्रस के प्रदेश अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद ने हुबली में जो बयान दिया है, वह बहुत गलत है. उन्होंने खुलेआम कह दिया है कि जो भी पीएम मोदी के खिलाफ हड़ताल करेगा या आवाज उठाएगा, हम उसे फंडिंग करेंगे और उसके साथ खड़े होंगे. यह कांग्रेस पार्टी का रवैया बन गया है.”

भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस का केंद्रीय और राज्य नेतृत्व पूरी तरह से फेल हो चुका है. पार्टी अपने नेतृत्व को फिर से खड़ा नहीं कर पा रही है, इसलिए वह ऐसे लोगों का सहारा ले रही है जो दहशत फैलाने और देशविरोधी काम करने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों के साथ हाथ मिलाना और उन्हें फंडिंग करने की बात करना पूरी तरह से गलत है. तेंगिनाकाई ने कहा कि आने वाले दिनों में देश के 140 करोड़ लोग कांग्रेस को इसका करारा जवाब देंगे और उसे सबक सिखाएंगे.

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने सीजेपी का समर्थन किया है. उन्होंने सीजेपी की तिरंगा यात्रा पर दर्ज हुई First Information Report को लेकर Government पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “यह बिल्कुल स्पष्ट है कि तिरंगा यात्रा निकालना देशभक्ति का काम है, देशद्रोह का नहीं. अगर देशभक्ति के ऐसे कार्यों पर First Information Report दर्ज की जाती है और लोगों को गिरफ्तार किया जाता है, तो यही माना जाएगा कि यह Government India के लोगों की नहीं, बल्कि अंग्रेजों की मानसिकता वाली Government है.”

उन्होंने कहा कि केवल अंग्रेजों का शासन ही तिरंगा यात्रा के खिलाफ First Information Report दर्ज कर सकता था. देश की जनता अपने हाथ में तिरंगा लेकर निकल रही है, यह गर्व की बात है और इस पर कार्रवाई करना लोकतंत्र और देशभक्ति दोनों का अपमान है.

–

पीआईएम/पीएम