
New Delhi, 25 अक्टूबर . Patna में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा Prime Minister Narendra Modi और उनके पिता पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा नेताओं ने नाराजगी व्यक्त की है.
पूर्व Union Minister अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता को देश देख रहा है. कांग्रेस और कितना गिरेगी और कितने घटिया, अशोभनीय और निंदनीय बयान देगी? जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ऐसी हालत है तो कांग्रेस के नेताओं की क्या स्थिति होगी? संगत का असर साफ दिखाई दे रहा है.
उन्होंने कहा कि कभी सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते थे और अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीएम के पिता को लेकर अपशब्द कहे हैं. कांग्रेस का स्तर कितना गिर गया है? Political रूप से Prime Minister मोदी का सामना नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए अराजकता फैलाने के लिए झूठ और अफवाह फैला रहे हैं. देश के बढ़ते कदमों को रोकना चाहते हैं और देश के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाना चाहते हैं.
अनुराग ठाकुर ने कहा कि अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने Prime Minister मोदी पर टिप्पणी करके देश का अपमान किया है. उन्होंने Prime Minister के पिता को लेकर निंदनीय टिप्पणी की है. उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए. साथ ही उन्होंने कांग्रेस को आत्ममंथन करने की सलाह दी.
उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में लोग नहीं आए, कुर्सियां खाली रहीं तो क्या इसके कारण वह Prime Minister मोदी के पिता को अपशब्द कहेंगे? कांग्रेस और कितना नीचे गिरेगी?
वहीं BJP MP निशिकांत दुबे ने कहा कि यह कांग्रेस की निराशा है. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 100 से अधिक चुनाव हार चुकी है. इसलिए ये लोग हताश हो चुके हैं.
BJP MP मनोज तिवारी ने कहा कि यह भाषा किसी राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष की नहीं हो सकती. ऐसा लगता है कि उन्होंने गुंडों और मवालियों की भाषा अपना ली है. कांग्रेस बिहार में लंबे समय से सत्ता से बाहर है. ऐसे में अगर वहां कोई विरोध करेगा तो लोग अपनी प्रतिक्रिया देंगे ही. Prime Minister मोदी और Chief Minister नीतीश कुमार ने बिहार को बदलने का काम किया है. यह कांग्रेस की कोई नई भाषा नहीं है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने पहले भी इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है. Prime Minister मोदी की मां को लेकर भी इन लोगों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था. देश की जनता मानती है कि उन्हें इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए.
–
एएमटी/
Skip to content