कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए जारी किया व्हिप

New Delhi, 29 नवंबर . कांग्रेस ने अपने सभी Lok Sabha सदस्यों के लिए तीन-लाइन वाला व्हिप जारी किया है. इसके तहत संसद के विशेष सत्र में उनकी उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है. इस सत्र के दौरान भाजपा के नेतृत्व वाली Government ‘संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश करेगी.

संसद का यह विशेष सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगा. संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल Monday को Lok Sabha में यह प्रस्तावित विधेयक पेश करेंगे. यह विधेयक संशोधित ‘परिसीमन विधेयक, 2026’ और महिला आरक्षण से जुड़ा है.

इसके मद्देनजर कांग्रेस के मुख्य व्हिप के. सुरेश यादव ने Sunday को Lok Sabha में पार्टी के सभी सांसदों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं. व्हिप में कहा गया है, “Lok Sabha में कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे Monday , Tuesday , Wednesday और Thursday (यानी 30 नवंबर, 1, 2 और 3 दिसंबर, 2026) को सदन की कार्यवाही स्थगित होने तक उपस्थित रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें.” इसमें आगे कहा गया है, “इसे अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाए.”

आम आदमी पार्टी ने भी विशेष सत्र के दौरान पार्टी के सभी सांसदों को सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है. Lok Sabha सांसद राज कुमार चब्बेवाल ने यह व्हिप जारी किया, जिसमें सभी सांसदों को पार्टी के रुख का समर्थन करने और पूरे सत्र के दौरान सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं.

राज कुमार चब्बेवाल ने व्हिप में लिखा, “Monday , 30 नवंबर से Friday, 4 दिसंबर तक Lok Sabha में कुछ महत्वपूर्ण कामकाज होने हैं. आम आदमी पार्टी के सभी Lok Sabha सदस्यों से अनुरोध है कि वे इस पूरी अवधि के दौरान सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें.”

इससे पहले, Sunday को Samajwadi Party (सपा) ने भी संसद के विशेष सत्र के लिए अपने सभी Lok Sabha सांसदों को तीन-लाइन वाला व्हिप जारी किया. इसमें उनकी उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है और उन्हें संविधान संशोधन तथा परिसीमन विधेयकों का विरोध करने के लिए कहा गया है. सपा के मुख्य व्हिप धर्मेंद्र यादव ने Lok Sabha में पार्टी के सभी सदस्यों को ये निर्देश जारी किए.

–

डीसीएच/