
New Delhi, 7 अक्टूबर . कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने Wednesday को Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली Police के बर्ताव की कड़ी निंदा की. इंडिया ब्लॉक की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध जताया गया. दिल्ली Police ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिया. हालांकि, कुछ देर बाद छोड़ दिया गया.
जंतर-मंतर जाते समय इंडिया गठबंधन के सांसदों को हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि यह Government जिस तरह से काम कर रही है, वह बहुत गलत है. Government को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए. विपक्ष के नेता के साथ जैसा बर्ताव किया गया है, वह ठीक नहीं है. यह Government तो विरोध-प्रदर्शन भी नहीं करने दे रही है. आप हर कदम पर लोगों को गिरफ्तार कर रहे हैं.
कांग्रेस सांसद ने कहा कि सबसे पहले तो चुनाव आयुक्त को हटाया जाना चाहिए, जिन पर इतने सारे आरोप हैं. ज्ञानेश कुमार को हटाने की बजाय विपक्ष के सांसदों को परेशान किया जा रहा है. Police का बहुत ही गलत रवैया है. इससे साफ हो जाता है कि Government और Police की मिलीभगत है. प्रियंका गांधी को जिस तरह से हिरासत में लिया गया, वह निंदनीय है. विपक्षी सांसदों का विरोध तो जारी रहेगा.
कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने कहा कि Thursday को भी विरोध प्रदर्शन होगा और यह जारी रहेगा. राहुल गांधी ने कहा था कि हमें विरोध प्रदर्शन के लिए जगह दी जानी चाहिए. जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन की जगह है. देश भर से लोग यहां विरोध प्रदर्शन करने आते हैं. लेकिन, जिस तरह से हमें हटाया गया, विरोध जारी रहेगा.
कांग्रेस नेता चरण सिंह सपरा ने कहा कि ज्ञानेश कुमार इस देश के खलनायक हैं. उन्होंने पूरी मतदाता सूची के अंदर धांधली की है. यह चुनाव आयोग नहीं है, यह ‘चूना आयोग’ है. 140 करोड़ जनता को यह चूना लगा रहा है. यह भाजपा की कस्टमलाइज्ड मतदाता सूची बनाने का प्रयास कर रहा है, इसलिए जनता और विपक्ष सड़कों पर हैं और यह निरंकुश Government ज्ञानेश कुमार को बचा रही है. हम विपक्ष के नेता यह वादा करते हैं कि हम इसका पर्दाफाश करके रहेंगे.
–
डीकेएम/डीकेपी
Skip to content