कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिलेगी रफ्तार, दो महीने में रिपोर्ट होगी तैयार

New Delhi, 9 सितंबर . Himachal Pradesh में हवाई संपर्क को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू ने Wednesday को New Delhi में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात कर प्रदेश में विमानन अवसंरचना विस्तार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.

बैठक में Chief Minister ने कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि Himachal Pradesh की अर्थव्यवस्था में पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका है और बेहतर हवाई संपर्क से पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी. उन्होंने Union Minister को बताया कि एयरपोर्ट विस्तार के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है.

इस पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने अधिकारियों को कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना की टेक्नो-इकोनॉमिक फिजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने के भीतर अंतिम रूप देने के निर्देश दिए. साथ ही परियोजना के लिए योग्य सलाहकार की नियुक्ति कर निर्धारित समयसीमा में रिपोर्ट तैयार करने को भी कहा.

Chief Minister सुक्खू ने कहा कि यदि रिपोर्ट तय समय में तैयार हो जाती है, तो एयरपोर्ट विस्तार परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा. उन्होंने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) से परियोजना की लागत का यथार्थपरक आकलन करने का भी आग्रह किया.

बैठक में Chief Minister ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विकसित किए जा रहे हेलीपोर्ट नेटवर्क का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि Himachal Pradesh की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए दूरदराज के इलाकों तक बेहतर पहुंच और आपातकालीन सेवाओं के लिए हेलीपोर्ट बेहद जरूरी हैं.

उन्होंने हेलीपोर्ट निर्माण के लिए केंद्र Government से सहयोग मांगा, जिस पर Union Minister ने उड़ान योजना के तहत Himachal Pradesh में हेलीपोर्ट निर्माण के लिए वित्तीय सहायता देने पर सहमति व्यक्त की.

बैठक में शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों के संचालन पर भी चर्चा हुई. Union Minister ने शिमला को नियमित हवाई संपर्क उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. साथ ही एयरपोर्ट की रनवे क्षमता के अनुरूप उपयुक्त विमानों के संचालन की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया.

Chief Minister ने कांगड़ा एयरपोर्ट की तर्ज पर शिमला एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के बजाय Himachal Pradesh Police को सौंपने का प्रस्ताव भी रखा. केंद्रीय मंत्रालय ने इस प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त कर दी.

Chief Minister सुक्खू ने कहा कि राज्य Government प्रदेश में हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार, शिमला से नियमित उड़ानें और मजबूत हेलीपोर्ट नेटवर्क न केवल पर्यटन क्षेत्र को गति देंगे, बल्कि दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएंगे.

एएमटी/एबीएम