
New Delhi, 13 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया है. संस्कृत के एक श्लोक के माध्यम से पीएम मोदी ने धर्म, धन, अन्न, गुरु-ज्ञान और औषधि जैसे जीवन के अनमोल तत्वों को सही ढंग से अपनाने का संदेश दिया है.
Prime Minister की ओर से एक्स पोस्ट में संस्कृत श्लोक, ‘धर्मं धनं च धान्यं च गुरोर्वचनमौषधम्. सुगृहीतं च कर्तव्यमन्यथा तु न जीवति॥’ साझा किया गया है, जिसका हिंदी भावार्थ है कि धर्म अर्थात् अच्छे कर्म और पुण्य, धन अर्थात् ईमानदारी से कमाया गया पैसा, धान्य अर्थात् अनाज या भोजन का भंडार, गुरु के वचन अर्थात् गुरु द्वारा दी गई शिक्षा एवं परामर्श, औषधि अर्थात् दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान—इन सभी को उचित रीति से ग्रहण और आत्मसात् करना चाहिए. क्योंकि यदि इनका समुचित उपयोग न किया जाए तो ये जीवन में अपना अपेक्षित फल प्रदान नहीं करते.
पीएम मोदी की ओर से साझा किया गया यह संस्कृत श्लोक आचार्य चाणक्य द्वारा रचित ‘चाणक्य नीति’ के 14वें अध्याय के 19वें श्लोक से लिया गया है. इस श्लोक के माध्यम से आचार्य चाणक्य समझाते हैं कि जीवन में नैतिक आचरण, सत्य और कर्तव्य का पालन करना आवश्यक है. इसके बिना मनुष्य का जीवन पशु के समान हो जाता है. संकट के समय और परिवार के भरण-पोषण के लिए धन का संचय करना जरूरी है.
आचार्य चाणक्य इस श्लोक के माध्यम से कहते हैं कि जीवन चलाने के लिए अन्न या धान्य का संग्रह होना चाहिए ताकि भविष्य में भुखमरी की नौबत न आए. गुरु या मार्गदर्शक की अच्छी शिक्षाओं और वचनों को ध्यान में रखना चाहिए, क्योंकि सही दिशा-निर्देश के बिना जीवन भटक जाता है. बीमार पड़ने पर समय पर उचित दवा का सेवन करना चाहिए.
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इन पांचों (धर्म, धन, धान्य, गुरु के वचन और औषधि) को भली-भांति समझकर, सहेजकर या उनका सही पालन करना चाहिए, अन्यथा इनके बिना जीवन जीना या सुरक्षित रह पाना कठिन और कष्टदायक हो जाता है.
–
एसडी/एएस
Skip to content