
बेल्लारी, 24 नवंबर . लक्ष्मी पूजा कराने के नाम पर युवतियों और लड़कियों का यौन शोषण करने और उनके आपत्तिजनक वीडियो का इस्तेमाल कर उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोपी 47 वर्षीय एक पुजारी को Police ने Tuesday को आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम से गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी की पहचान कम्मारा कृष्णमाचारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के अकाटोटापल्ली स्थित महाकाली मंदिर का पुजारी है. यह मामला बेल्लारी एपीएमसी Police थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी कमजोर परिवारों को निशाना बनाने वाला एक नेटवर्क चला रहा था.
उस पर एक अंतरराज्यीय मानव तस्करी और यौन शोषण रैकेट चलाने का आरोप है. वह ‘विशेष लक्ष्मी पूजा’ के बहाने युवतियों को अपने जाल में फंसाता था.
शुरुआती जांच के अनुसार, पुजारी आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर परिवारों को ‘विशेष लक्ष्मी पूजा’ के जरिए बड़ा आर्थिक लाभ दिलाने का लालच देता था. उसने दावा किया था कि जिन कुंवारी लड़कियों या महिलाओं के शरीर पर कोई तिल या निशान नहीं है, अगर वे ये अनुष्ठान करें तो इससे धन-संपत्ति आएगी.
इस बहाने आरोपी ने युवतियों और लड़कियों का यौन शोषण किया, उनके नग्न वीडियो बनाए और बाद में उन्हें ब्लैकमेल किया और धमकियां दीं. वह एक ऐसे गिरोह का हिस्सा था, जो अनपढ़ परिवारों को धार्मिक अनुष्ठानों के जरिए उनकी आर्थिक स्थिति बदलने का वादा करके निशाना बनाता था.
शुरुआती जांच से पता चला है कि इस गिरोह ने 15 से ज्यादा युवतियों और लड़कियों का शोषण किया है. गिरोह ने उनके परिवारों को बड़ी रकम मिलने का लालच देकर उन्हें फंसाया था.
Police और ‘अक्का’ टीम के सदस्यों ने आम लोगों का भेष बदलकर एक ऑपरेशन चलाया. उन्होंने आरोपी का भरोसा जीता, उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और अंततः उसे आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम से गिरफ्तार कर लिया.
इस मामले में Police पहले ही 15 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. जांचकर्ता इस नेटवर्क, इसमें शामिल अन्य लोगों और शोषण के दायरे का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.
Police आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसके बाद पीड़ितों को धमकाने व ब्लैकमेल करने से जुड़े सबूत भी जुटा रही है. मामले की आगे की जांच जारी है.
आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कुंवारी युवतियों को निशाना बनाता था. वह दावा करता था कि एक विशेष अनुष्ठान करने से उन्हें बहुत सारा धन मिलेगा. जांचकर्ताओं के अनुसार यह गिरोह ऐसी कुंवारी महिलाओं की तलाश करता था जिनकी लंबाई लगभग 5 फीट 6 इंच हो और जिनके शरीर पर कोई निशान न हो.
वे उनसे उनके दाहिने हाथ और दाहिने पैर की अलग-अलग तस्वीरें भी मांगते थे. Police ने बताया कि पीड़ितों का यौन शोषण किया गया, उनके वीडियो या फोटो बनाए गए और उन्हें ऑनलाइन अश्लील सामग्री वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया. इसके बाद उन्हें Bengaluru, अनंतपुर और विjaipurा जैसी जगहों पर वेश्यावृत्ति में धकेल दिया गया.
‘अक्का फोर्स’ की महिलाकर्मियों ने लगभग दो महीने तक चले एक गुप्त ऑपरेशन के दौरान इस नेटवर्क में घुसपैठ की थी.
–
एससीएच/
Skip to content