
Bengaluru, 14 नवंबर . कर्नाटक Police ने मैनमुल (मांड्या मिल्क यूनियन) मिल्क पाउडर मिलावट मामले में फरार चल रहे डिप्टी मैनेजर टी. रामकृष्ण को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है.
मैनमुल मिल्क पाउडर मिलावट मामले में दूसरे आरोपी के रूप में पहचाने गए डिप्टी मैनेजर टी. रामकृष्ण पिछले ढाई महीने से फरार थे. उन्हें मद्दुर कोर्ट में सरेंडर करने आते समय गिरफ्तार किया गया. हाईकोर्ट की ओर से जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद रामकृष्ण सरेंडर करने आए थे. यह गिरफ्तारी सीपीआई नवीन कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने की. आरोपी को अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
टी. रामकृष्ण मैनमुल की मिल्क पाउडर यूनिट और क्वालिटी एश्योरेंस विभाग के प्रमुख रह चुके थे. मैनमुल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की शिकायत पर 30 अगस्त को मद्दुर थाने में First Information Report दर्ज की गई थी. मिल्क पाउडर के उन बैगों में मिलावट पाई गई, जिनका उत्पादन उस दौरान हुआ था, जब टी. रामकृष्ण ड्यूटी पर थे.
बोर्ड ने यूनियन के मिल्क पाउडर स्टॉक में कमी और मिलावट के मामलों को लेकर कार्रवाई की मांग की थी. अब मुख्य आरोपी टी. रामकृष्ण को गिरफ्तार कर लिया गया है.
इससे पहले, मुख्य संदिग्ध प्रदीप कुमार जाधव और पूर्व अध्यक्ष उम्मादहल्ली शिवप्पा सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था.
प्रदीप कुमार जाधव परचेजिंग ऑफिसर थे, जहकि उम्मादहल्ली शिवप्पा मैनमुल के पूर्व अध्यक्ष थे. अन्य आरोपियों में सिस्टम ऑपरेटर एमसी, ‘मास्टर इंसुलेशन’ वेयरहाउस कर्मचारी रवि और मिल्क पाउडर के बैग लोड और अनलोड करने वाले कर्मचारी श्रीनिवास आरएस शामिल हैं.
इनके अलावा, मिल्क पाउडर प्रोडक्शन यूनिट के पूर्व प्रमुख श्रीनिवासमूर्ति केएन, केरल के कालीकट में वीकेएस मार्केटिंग के मालिक सुरेश वीके और कॉन्ट्रैक्टर सुरेश, केरल के अनस, मांड्या तालुक के विजेश और मद्दूर कस्बे के रहने वाले अर्पित को गिरफ्तार किया गया था.
–
डीसीएच/
Skip to content