कर्नाटक में ‘गृह लक्ष्मी’ पर सियासी घमासान, भाजपा ने लगाया 5,000 करोड़ के घोटाले का आरोप

Bengaluru, 4 नवंबर . कर्नाटक में कांग्रेस Government की महत्वाकांक्षी ‘गृह लक्ष्मी’ योजना को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. भाजपा नेता सी.टी. रवि ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए राज्य Government पर 5,000 करोड़ रुपए के ‘गृह लक्ष्मी’ घोटाले का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि Government ने कर्नाटक की महिलाओं के साथ धोखाधड़ी की है और भाजपा इस मामले में Government को आसानी से बच निकलने नहीं देगी.

सी.टी. रवि ने अपने पोस्ट में लिखा कि फरवरी और मार्च 2025 में Government 1.27 करोड़ महिला लाभार्थियों को ‘गृह लक्ष्मी’ योजना के तहत मिलने वाले 5,000 करोड़ रुपए का भुगतान करने में विफल रही. जब कर्नाटक विधानसभा में इस बारे में सवाल पूछा गया, तो Government ने सर्वर की समस्या का बहाना बनाया. लेकिन हाई कोर्ट में Government ने भुगतान न करने के पीछे गंभीर वित्तीय संकट का हवाला दिया.

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि Government ने विधानसभा में एक कारण बताया और कोर्ट में कुछ और ही कहा. उन्होंने कहा कि राज्य Government का यह भी कहना है कि महिला लाभार्थियों को अपना बकाया भुगतान न मिलने पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है. यह बयान महिलाओं के हक के खिलाफ है.

सी.टी. रवि ने फंड ट्रांसफर को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने लिखा कि फंड को लैप्स होने से बचाने के लिए 31 मार्च 2025 को सरकारी खजाने यानी ट्रेजरी डीबीटी सिस्टम से 2,660.26 करोड़ रुपए की सार्वजनिक राशि केएसडब्ल्यूडीसी कॉर्पोरेशन के कमर्शियल बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई. ऐसा करके Government ने खुद ही वित्तीय नियमों का उल्लंघन किया है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस Government, जिसने विधानसभा में तरह-तरह के बहाने बनाए थे, उसने अब हाई कोर्ट में दाखिल अपने हलफनामे में अपनी करतूत मान ली है. ‘गृह लक्ष्मी’ योजना की आड़ में Government ने कर्नाटक की माताओं के साथ 5,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है. यह पैसा बिना किसी देरी के लाभार्थियों के खातों में पहुंचना चाहिए.

सी.टी. रवि ने कहा कि भाजपा कांग्रेस Government को इस मामले से आसानी से बच निकलने नहीं देगी. हम कर्नाटक की महिलाओं के साथ मजबूती से खड़े हैं और तब तक लड़ेंगे, जब तक उन्हें उनका पूरा हक नहीं मिल जाता.

–

एससीएच