कर्नाटक: महिला के साथ रेप के आरोप में पुजारी गिरफ्तार, मदद करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड

Bengaluru, 12 अक्टूबर . कर्नाटक Police ने Bengaluru में एक पुजारी को गिरफ्तार किया है. उस पर बुरी आत्माओं को भगाने के बहाने एक महिला के साथ कई बार रेप करने का आरोप है. Police ने Monday को बताया कि जांच से जुड़ी जानकारी आरोपी को लीक करने और उसे गिरफ्तारी से बचने में मदद करने के आरोप में एक Police कॉन्स्टेबल को भी सस्पेंड कर दिया गया है.

गिरफ्तार किए गए पुजारी की पहचान सतीश पात्री के तौर पर हुई है. Police ने चिक्कमगलुरु जिले के एन.आर. पुरा और कोप्पा Police स्टेशनों में मामले दर्ज किए हैं और मामले की जांच कर रही है.

Police के मुताबिक, आरोपी ने एक महिला को निशाना बनाया. उसने महिला के परिवार से वादा किया था कि वह उसे बुरी आत्माओं के साये से मुक्त करा देगा. आरोप है कि वह उसे दुर्गापरमेश्वरी मंदिर ले जाने के बहाने मेदनाहकलु गांव ले गया और उसके साथ यौन शोषण किया. आरोप है कि वह उसे शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली के पास कुदुरेगुंडी भी ले गया, जहां उसने फिर से वही अपराध किया.

शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी लगभग एक महीने तक गायब रहा. Bengaluru में उसके छिपे होने की जानकारी मिलने पर कोप्पा Police ने एक ऑपरेशन चलाया और उसे जेपी नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया.

Police ने एनआर. पुरा Police स्टेशन में ‘कर्नाटक अमानवीय कुप्रथाओं और काले जादू की रोकथाम और उन्मूलन अधिनियम, 2017’ के तहत मामला दर्ज किया है जबकि कोप्पा Police ने उस पर बलात्कार का आरोप लगाया है.

शुरुआती जांच के दौरान, Police को एक पुराना मामला भी मिला जिसमें आरोप था कि आरोपी ने बुरी आत्माओं को भगाने के बहाने एक नाबालिग लड़की से गलत मांग को पूरा करने के लिए मजबूर किया था. बाद में social media पर पुजारी द्वारा ऐसी ही हरकतें करते हुए दिखाए गए वीडियो वायरल हो गए, जिससे लोगों में गुस्सा फैल गया.

आगे की जांच में पता चला कि आरोपी को Police विभाग के अंदर से जानकारी मिल रही थी. एनआर. पुरा Police स्टेशन से जुड़े constable कांतेश पर आरोप है कि उसने मामले के बारे में जानकारी साझा की और Police के उसे गिरफ्तार करने के लिए पहुंचने से पहले ही आरोपी को सतर्क कर दिया. आरोप है कि ऐसी जानकारी मिलने पर पुजारी हर बार अपनी जगह बदल लेता था और भाग जाता था.

जानकारी लीक होने के आरोपों की जांच के बाद चिक्कमगलुरु के Police अधीक्षक जितेंद्र कुमार दयामा ने constable को सस्पेंड करने का आदेश दिया है. आगे की जांच जारी है.

–

डीकेएम/पीएम