कर्नाटक: महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी भाजपा, 5 नवंबर से पूरे प्रदेश में प्रदर्शन

चित्रदुर्ग (कर्नाटक), 4 नवंबर . कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने Wednesday को घोषणा की कि पार्टी 5 नवंबर से राज्यभर के जिलों में बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी. उन्होंने कांग्रेस Government को ‘जनविरोधी’ बताते हुए कहा कि जनता की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है. विजयेंद्र ने कहा, “इस बेशर्म और जनविरोधी Government को उचित सबक सिखाना होगा.”

चित्रदुर्ग में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ जागरूकता पदयात्रा के दौरान उन्होंने कांग्रेस Government पर निशाना साधा. उन्होंने राज्य Government को संवेदनहीन बताते हुए कहा कि पहले दूध की कीमतें बढ़ाई गईं और अब बस किराए में भी बढ़ोतरी कर दी गई है. इससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है.

विजयेंद्र ने कहा कि भाजपा महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के मुद्दे को लेकर पूरे कर्नाटक में जिला स्तर पर प्रदर्शन करेगी और लोगों के बीच जाएगी.

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वे Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने और लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई Government को गिराने की कोशिश कर रही है.

उन्होंने कहा, “देश की जनता ने पीएम Narendra Modi को आशीर्वाद दिया है, लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं.”

विजयेंद्र ने 1975 में तत्कालीन Prime Minister इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उस समय लोकतांत्रिक स्वतंत्रताओं को कुचल दिया था और पत्रकारों तक की स्वतंत्रता प्रभावित हुई थी.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का भी विरोध किया था. साथ ही आरोप लगाया कि राहुल गांधी आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ Government की कार्रवाई को भी स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का यह जागरूकता अभियान लोकतंत्र की रक्षा और लोगों को सचेत करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है.

Chief Minister डीके शिवकुमार को निशाने पर लेते हुए विजयेंद्र ने कहा कि कांग्रेस Government के “पापों का घड़ा भर चुका है” और किसान, गरीब, दलित तथा समाज के अन्य वर्ग Government के खिलाफ मन बना चुके हैं.

उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए Government फिर से कर्नाटक में सत्ता में आएगी.

विजयेंद्र ने कहा, “जैसे पूर्व Chief Minister बीएस येदियुरप्पा ने किसानों, वंचितों और शोषित वर्ग के लिए काम करने वाली Government दी थी, वैसे ही 2028 में भाजपा नीत एनडीए Government सत्ता में आएगी.”

उन्होंने दावा किया कि न कांग्रेस, न राहुल गांधी और न ही डीके शिवकुमार में भाजपा नीत एनडीए को सत्ता में लौटने से रोकने की ताकत है.

इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक प्रभारी हरीश द्विवेदी, सांसद गोविंद करजोल, विधान परिषद में विपक्ष के मुख्य सचेतक एन. रविकुमार, विधायक एम. चंद्रप्पा, एस. सुरेश गौड़ा, जीबी ज्योति गणेश, पूर्व मंत्री एमपी रेणुकाचार्य, भाजपा जिला अध्यक्ष केटी कुमारस्वामी सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

–

एएमटी/डीकेपी