कर्नाटक: बेलगावी में ‘गृह लक्ष्मी’ योजना के पैसों को लेकर पोते ने 78 वर्षीय दादी की हत्या की

बेलगावी, 20 नवंबर . कर्नाटक के बेलगावी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. ‘गृह लक्ष्मी’ योजना के पैसों को लेकर पोते ने 78 वर्षीय दादी की हत्या कर दी. Police ने Friday को बताया कि बेलगावी जिले के हुक्केरी तालुक के अरालिकट्टी गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. हत्या की वजह कर्नाटक Government की ‘गृह लक्ष्मी’ योजना के तहत महिला को मिलने वाली रकम बताई जा रही है.

मृतक महिला की पहचान हम्माव्वा सनादी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका पोता भीमप्पा सनादी है. यमकानामारडी Police ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

Police के अनुसार, भीमप्पा अपनी दादी पर ‘गृह लक्ष्मी’ योजना से मिलने वाले पैसे देने के लिए दबाव डाल रहा था और उन्हें परेशान कर रहा था. 15 नवंबर को हम्माव्वा का शव हिदकल बांध के बैकवाटर (जलाशय) में मिला. शव को एक बोरे में भरकर उसमें पत्थर डाल दिया गया था, ताकि वह पानी में डूब जाए.

यह मामला तब सामने आया जब 10 नवंबर को बुजुर्ग महिला लापता हो गईं. जांच के दौरान Police को पता चला कि आरोपी अपनी दादी को चांदी के गहने दिलाने के बहाने मोटरसाइकिल पर ले गया था. वह उन्हें कुंदरागी सोसाइटी ले गया, जहां उसने उनसे पैसे निकलवाए.

इसके बाद, वह उन्हें गावी सिद्धेश्वर पहाड़ी पर ले गया, जहां उसने कथित तौर पर गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी. हत्या के बाद, उसने महिला के पास मौजूद 2,300 रुपये नकद और सोने की चेन ले ली. इसके बाद आरोपी ने शव को एक बोरे में भरा, उसमें पत्थर रखा और उसे अपनी मोटरसाइकिल पर करीब 15 किलोमीटर दूर ले जाकर हिदकल बांध के बैकवाटर में फेंक दिया.

अपनी संलिप्तता छिपाने के लिए, शव को ठिकाने लगाने के बाद भीमप्पा ने ऐसा नाटक किया जैसे वह अपनी दादी को ढूंढ रहा हो. उसने अपने पिता रामाप्पा सनादी को बताया कि हम्माव्वा लापता हैं. दो दिन बाद, रामाप्पा ने अपनी बहन को अपनी मां के लापता होने की जानकारी दी. बाद में, आरोपी ने ही अपने पिता को बताया कि उसे बैकवाटर में एक शव दिखा है.

इसके बाद, रामाप्पा अपने बेटे के साथ बैकवाटर गया और वहां से शव को बाहर निकाला. इसके बाद यह मामला Police के संज्ञान में लाया गया. Police इस बात की भी पुष्टि कर रही है कि क्या आरोपी ने अपने पिता के सामने अपना अपराध कबूल किया था.

पूछताछ के दौरान, भीमप्पा ने कथित तौर पर बताया कि उसने अपनी दादी की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उन्हें ‘गृह लक्ष्मी’ योजना के तहत पैसे मिले थे. Police हत्या से जुड़ी परिस्थितियों और अपराध से पहले व बाद में आरोपी की गतिविधियों की जांच कर रही है. इस घटना के बारे में अभी और जानकारी सामने आनी बाकी है.

बता दें कि ‘गृह लक्ष्मी’ योजना कर्नाटक Government का एक प्रमुख कल्याणकारी कार्यक्रम है, जिसे अगस्त 2023 में शुरू किया गया था. इस योजना के तहत, परिवारों की पात्र महिला मुखियाओं को उनके बैंक खातों में हर महीने 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे घर के खर्चों में मदद कर सकें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें.

–

एसडी/एएस