
Bengaluru, 11 नवंबर . Bengaluru के सेवानिवृत्त Police आयुक्त राव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे के बयानों और social media पोस्ट पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने प्रियांक खड़गे को पत्र लिखकर आग्रह किया कि वे गृह विभाग की प्रतिष्ठा को कम न करें. साथ ही विभाग और कर्नाटक Police की गरिमा, मर्यादा व संस्थागत अखंडता को बनाए रखें.
राव ने संघ को निशाना बनाते हुए प्रियांक खड़गे के हालिया बयानों, विशेष रूप से नरेंद्र दाभोलकर, एमएम कलबुर्गी और गौरी लंकेश की हत्याओं के संबंध में टिप्पणियों पर चिंता जताई. उन्होंने पत्र में लिखा, “आपका यह बयान कि ‘संघ वालों ने उन्हें मारा’, जिसमें आप सीधे तौर पर इन हत्याओं के लिए संघ के सदस्यों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, अत्यंत गैर-जिम्मेदाराना है. केवल Political स्वार्थ साधने के लिए इस तरह के व्यापक आरोप नहीं लगाए जा सकते.”
उन्होंने कहा, “आपराधिक जांच सबूतों पर आधारित होनी चाहिए, और अपराध की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से होनी चाहिए. एक जिम्मेदार सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति को Political आरोपों, जांच के निष्कर्षों और न्यायिक फैसलों के बीच का अंतर समझना चाहिए.”
राव ने कहा कि गृह मंत्री किसी विशेष आपराधिक जांच के प्रवक्ता नहीं बन सकते, लंबित मामलों में खुद कोई निष्कर्ष नहीं सुना सकते और न ही जांच अधिकारियों व अदालतों के निष्कर्षों की जगह अपनी Political राय रख सकते हैं. गृह मंत्री न तो जांच अधिकारी की भूमिका निभा सकते हैं और न ही अपने पद के अधिकार का उपयोग करके किसी विशेष आपराधिक मामले के बारे में जनता की धारणा को प्रभावित कर सकते हैं.
साथ ही, social media पोस्ट का जिक्र करते हुए पूर्व Police आयुक्त ने कहा, “क्या आपकी (प्रियांक खड़गे) तथाकथित ‘फैक्ट-चेकिंग’ एजेंसी तब काम करना बंद कर देती है, जब खुद गृह मंत्री ही कोई संदिग्ध जानकारी फैला रहे हों? जब गृह मंत्री खुद ही एआई से बनी या बदली हुई तस्वीर साझा करें, तो उनके दावों की जांच कौन करेगा?”
उन्होंने कहा, “बिहार-Haryana गोला-बारूद तस्करी मामले में, एक आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से आरोपियों का आरएसएस से संबंध जोड़ने की कोशिश की गई. बाद में इस तस्वीर पर सवाल उठे कि इसे एआई की मदद से बदला गया है. रिपोर्ट्स में असली तस्वीर और वायरल हुई तस्वीर के बीच अंतर भी बताए गए. यह बात और भी अजीब है, क्योंकि आपकी Government और आपके अपने Political बयानों में बार-बार इस बात पर जोर दिया जाता है कि ‘फैक्ट-चेकिंग’ के जरिए ‘फेक न्यूज’ की पहचान की जानी चाहिए और उनसे निपटा जाना चाहिए. आप दूसरों से जवाबदेही की मांग नहीं कर सकते, जबकि खुद को उन्हीं पैमानों से अलग रखें.”
राव ने कहा कि कर्नाटक की जनता गृह मंत्री से यह उम्मीद करती है कि वे संस्थाओं को मजबूत करेंगे, न कि गैर-जिम्मेदाराना सार्वजनिक बयानों के जरिए उनकी विश्वसनीयता को कमजोर करेंगे. सत्ता में चाहे कोई भी Political दल हो, Police विभाग को पेशेवर और निष्पक्ष बने रहना चाहिए, तथा संविधान और कानून के शासन के प्रति जवाबदेह होना चाहिए.
उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा कि आप संयम बरतें, अपने पद की गरिमा बनाए रखें, और अपना पूरा ध्यान Police प्रशासन को मजबूत करने पर लगाएं. गृह मंत्री को Police बल और जनता के लिए भरोसे का स्रोत होना चाहिए.
–
डीसीएच/
Skip to content