
Bengaluru, 20 अक्टूबर . विजयादशमी के पावन अवसर पर Tuesday को Bengaluru में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयुध पूजा की गई. इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र, विधान परिषद में विपक्ष के नेता चलावादी नारायणस्वामी और पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे.
बी.वाई. विजयेंद्र ने कहा, “विजयादशमी और आयुध पूजा के पावन अवसर पर, मैं मां चामुंडेश्वरी से कर्नाटक और पूरे देश के किसानों के सुखद जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं. किसान सूखे के कारण भारी संकट का सामना कर रहे हैं, और मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी मदद करें.”
उन्होंने कहा, “Prime Minister के हस्तक्षेप और उनकी नीतियों की बदौलत, आज गन्ना किसान और चीनी उद्योग दोनों ही अच्छी स्थिति में हैं. Narendra Modi Government की नीतियों से गन्ना किसान खुश हैं. केंद्र Government द्वारा लाए गए ‘वैल्यू एडिशन’ (मूल्य संवर्धन) और चीनी मिल मालिकों को दी गई आर्थिक मदद से गन्ना किसानों को भी फायदा हुआ है. इथेनॉल उत्पादन और केंद्र Government द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी ने भी इसमें योगदान दिया है.”
बी.वाई. विजयेंद्र ने कहा, “कर्नाटक में देखा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने के बाद से विकास का काम बिल्कुल भी नहीं हुआ है. किसान भारी संकट में हैं, लेकिन Chief Minister और कांग्रेस Government को इन समस्याओं की कोई परवाह नहीं है. कर्नाटक की आर्थिक स्थिति लगातार और खराब होती जा रही है. यह एक कड़वी सच्चाई है. Chief Minister डी.के. शिवकुमार सूखे की समस्या से निपटने में पूरी तरह विफल रहे हैं… लोग इस भ्रष्ट कांग्रेस Government से बुरी तरह तंग आ चुके हैं.”
वहीं, विजयादशमी के अवसर पर Chief Minister डी.के. शिवकुमार ने मैसूर दशहरा को लेकर social media पर पोस्ट किया. social media प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, “मैसूर दशहरा कर्नाटक की शान, कन्नड़ लोगों का उत्सव, मैसूर दशहरा, जो हमारी मिट्टी की कला, संस्कृति, परंपराओं और भव्यता का संगम है, इस राज्य-स्तरीय उत्सव में हम पूरे राज्य के कन्नड़ लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले सभी पर्यटकों को सादर आमंत्रित करते हैं.”
Chief Minister शिवकुमार की ओर से social media पर आगे लिखा गया, “ऐतिहासिक ‘जंबू सवारी’ की भव्यता से लेकर लोक कलाओं की जीवंतता तक, संगीत की मधुर धुन से लेकर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक मैसूर के हर कदम पर उत्सव का माहौल छाया हुआ है. आइए, हमारी समृद्ध विरासत के इस आनंद में शामिल हों और इस राज्य-स्तरीय उत्सव की भव्यता को अपनी आंखों में बसा लें.”
–
एसडी/एएस
Skip to content