कर्नाटक: चिक्कबल्लापुर में वरिष्ठ अधिवक्ता पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Bengaluru, 27 अक्टूबर . कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के गौरीबिदनूर में वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व तालुक पंचायत अध्यक्ष सनकी वेंकटरमणप्पा पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. आरोपी ने कथित तौर पर उनका गला काटने की कोशिश की. चाकू से हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने हमला करने से पहले अधिवक्ता सनकी वेंकटरमणप्पा से कुछ देर तक बातचीत की. इसके बाद अचानक चाकू से उनकी गर्दन पर हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. हमले में वेंकटरमणप्पा को गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद गौरीबिदनूर टाउन Police स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण की. Police मामले की जांच कर रही है. Police हमले के पीछे की वजह और आरोपी के इरादों का पता लगाने के लिए जानकारी जुटा रही है. फिलहाल, हमले के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है.

इधर, कर्नाटक के तुमकुरु जिले के सिरा तालुक के तवारेकेरे गांव के पास Monday तड़के दो कारों की टक्कर में दो युवतियों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए. मृतकों की पहचान निसर्गा (20) और रूपा (21) के रूप में हुई है. वे उत्तरी कर्नाटक के विjaipurा से एक जॉब इंटरव्यू के लिए Bengaluru जा रही थीं. दोनों ने बैचलर ऑफ फार्मेसी की डिग्री पूरी कर ली थीं.

Police के अनुसार, यह हादसा Monday सुबह करीब 5 बजे तवारेकेरे Police थाना क्षेत्र में हुआ. शुरुआती जांच से पता चला है कि युवतियों वाली कार का ड्राइवर, पवन, गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई. बताया जा रहा है कि कार हवा में उछलकर सड़क पर गिरी और फिर सामने से आ रही एक दूसरी कार से टकरा गई.

–

डीएससी