
Bengaluru, 13 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने कर्नाटक की राजधानी Bengaluru में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान वहां मौजूद लोगों को Prime Minister मोदी ने संबोधित किया.
Prime Minister मोदी ने कहा, “Governor सुधा यादव के साथ मंच पर पहला कार्यक्रम शेयर करने का अवसर मिला है. कर्नाटक के लोगों को उनका पूरा परिचय नहीं होगा. लेकिन उनके जीवन के बारे में मैं जरूर कहना चाहूंगा. देश सेवा क्या होती है, देश के लिए समर्पण क्या होता है? सुधा यादव और उनके परिवार के जीवन से हम जान सकते हैं. कारगिल की लड़ाई में उनके पति ने सर्वोच्च बलिदान दिया था. उसके बाद भी उन्होंने मां भारती की सेवा करने का अपना प्रण निभाते हुए, अपने पति की याद में आज तक सेवाभाव से काम कर रही हैं. संसद में रहकर उन्होंने अनेक विषयों में मार्गदर्शन दिया. आज कर्नाटक के लोगों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए अपना योगदान दे रही हैं. इसके लिए मैं उनको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं.”
पीएम ने कहा, “सबसे पहले मैं Bengaluru की अधिष्ठात्री देवी को श्रद्धापूर्वक प्रणाम करता हूं. आज का दिन कर्नाटक की विकास यात्रा को एक नई गति देने वाला है. आज यहां कनेक्टिविटी और एनर्जी सिक्योरिटी से जुड़ी 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं. मेट्रो और रेल से जुड़ी परियोजनाओं से लेकर एनर्जी सिक्योरिटी के काम तक, ये सभी परियोजनाएं कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ताकत देने वाली हैं. किसी भी देश की विकास यात्रा में इंफ्रास्ट्रक्चर की बहुत बड़ी भूमिका होती है. बेहतर कनेक्टिविटी तरक्की, रोजगार और उद्योग की नई संभावनाएं बढ़ाती है और जब विकास के ये अवसर समाज के हर वर्ग तक पहुंचते हैं, तो गरीबी के खिलाफ लड़ाई भी मजबूत होती है. इसी का परिणाम है कि बीते वर्षों में देश के करीब 50 करोड़ नागरिक भीषण गरीबी से बाहर आए हैं.”
उन्होंने कहा, “आज शुरू हो रहीं परियोजनाएं भी इसी विकास यात्रा को आगे बढ़ाने वाली हैं. ये विकसित कर्नाटक और विकसित कर्नाटक से विकसित India के निर्माण को नई गति देंगी. साथ ही टेक सिटी के रूप में Bengaluru की पहचान को और सशक्त करेंगी. केंद्र Government नम्मा मेट्रो के साथ पार्टनरशिप में अपना नेटवर्क बढ़ाने के लिए काम कर रही है. 2014 में मेट्रो नेटवर्क सिर्फ 14 किलोमीटर तक फैला था. आज यह 100 किलोमीटर से ज्यादा हो गया है. हम लगातार सेंचुरी बना रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर और Mumbai मेट्रोपॉलिटन रीजन के बाद, Bengaluru देश का तीसरा अर्बन सेंटर बन गया है, जिसने अपने मेट्रो नेटवर्क में 100 किलोमीटर का आंकड़ा पार कर लिया है. ये ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ ट्रैवल को लेकर देश की नई सोच का परिणाम है.”
पीएम ने कहा, “कुछ दिन पहले कर्नाटक को राज्य की पहली वंदे India स्लीपर ट्रेन मिली थी और आज कर्नाटक को गोवा से जोड़ने वाली वंदे India ट्रेन मिली है. इस ट्रेन से कर्नाटक-मेंगलुरु समेत पूरे तटीय मार्ग के साथियों को सेमी हाईस्पीड ट्रेन का नया अनुभव मिलेगा. विकसित India के निर्माण में कनेक्टिविटी के साथ-साथ ऊर्जा सुरक्षा की भी बड़ी भूमिका है. ईरान और खाड़ी देशों के आसपास चल रहे युद्ध ने यह दिखाया है कि ऊर्जा सुरक्षा कितनी जरूरी है. India के लिए भी यह चुनौतीपूर्ण समय रहा.”
उन्होंने कहा, “बीते दशक में ऊर्जा सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदमों ने हमें इस संकट का सामना करने में मदद की. हमने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी उत्पादन की क्षमता बढ़ाई. कच्चे तेल के भंडारण की व्यवस्था विकसित की. सोलर, हाइड्रो और विंड एनर्जी का विस्तार किया. रेलवे का लगभग शत-प्रतिशत विद्युतीकरण किया और मेट्रो जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत बनाया.”
पीएम ने कहा, “एनर्जी सिक्योरिटी का एक जरूरी पहलू बिजली बनाना है. आज, India सोलर पावर से लेकर दूसरे उभरते एनर्जी सॉल्यूशन तक, नई टेक्नोलॉजी में लीडरशिप हासिल करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है. India की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी अब 300 मेगावाट को पार कर गई है. केंद्र Government की योजनाओं की वजह से, नागरिक अब सिर्फ बिजली के उपभोक्ता ही नहीं बल्कि उत्पादक भी बन रहे हैं. हमारा प्रयास है कि मध्यम वर्ग की बचत बढ़े. उसकी क्रय क्षमता मजबूत हो और वो अपने परिवार के सपने पूरे करने के साथ देश की आर्थिक प्रगति में भी भागीदार बने. कर्नाटक में हो रहा यह आयोजन भी इसी विकास यात्रा को नई गति देने वाला है. आप सभी को नए प्रोजेक्ट्स की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”
–
एसडी/एएस
Skip to content