
कोकराझार, 21 सितंबर . आदिवासी वेलफेयर एंड डेवलपमेंट काउंसिल (एडब्ल्यूडीसी) के कार्यकारी सदस्य (ईएम) अमृत बेक ने करम पर्व 2026 के अवसर पर कोकराझार जिले के दाओलबाड़ी और बंगलाबाड़ी चाय बागान क्षेत्रों में काम करने वाली आदिवासी महिलाओं के बीच पारंपरिक पोशाक का वितरण किया.
मीडिया से बातचीत में अमृत बेक ने असम के Chief Minister हिमंत बिस्वा सरमा का एडब्ल्यूडीसी समझौते के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि इस समझौते ने आदिवासी समुदाय को विकास का नया अवसर प्रदान किया है.
उन्होंने कहा कि वर्तमान में उपलब्ध धनराशि पर्याप्त नहीं है, लेकिन करम पर्व की तैयारियों के तहत दाओलबाड़ी और बंगलाबाड़ी चाय बागानों में कार्यरत आदिवासी महिलाओं को पारंपरिक पोशाक वितरित की गई है.
अमृत बेक ने करम पर्व 2026 के अवसर पर आदिवासी समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व समुदाय की संस्कृति, परंपरा और एकता का प्रतीक है.
बता दें कि करम पर्व 2026 के पावन मौके पर आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और मातृशक्ति का सम्मान करने के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. आदिवासी बहुल इलाकों में प्रकृति को समर्पित इस लोकपर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह और उमंग का माहौल है.
–
डीएससी
Skip to content