
New Delhi, 17 नवंबर . India का राष्ट्रीय पशु बाघ सिर्फ ताकत और साहस का प्रतीक नहीं बल्कि देश की जैव विविधता और पारिस्थितिक संतुलन का प्रहरी भी है. कभी विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुका बंगाल टाइगर आज ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ की सफलता की कहानी बन चुका है, जिसके चलते India दुनिया के 70 प्रतिशत से अधिक बाघों का घर है.
हालांकि बाघ शुरू से India का राष्ट्रीय पशु नहीं रहा है. बाघ से पहले 1969 में 9 जुलाई को शेर को India का राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया था. सदियों से पुराने सिक्कों, शाही मुहरों और मंदिरों की नक्काशी में बाघ को ताकत और प्रभुत्व के प्रतीक के रूप में दिखाया गया है. इस लंबे समय से चली आ रही विरासत को पहचानते हुए Government ने 18 नवंबर 1972 में रॉयल बंगाल टाइगर (बाघ) को राष्ट्रीय पशु घोषित किया. आज भी, बाघ India की समृद्ध जैव-विविधता, पारिस्थितिक संपदा और विविध इलाकों में फैली साझा प्राकृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है.
बाघ का सांस्कृतिक महत्व तो है ही, साथ ही यह पारिस्थितिकी तंत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. शीर्ष शिकारी और ‘अंब्रेला प्रजाति’ (संरक्षण छत्र) होने के नाते, यह स्वस्थ वन पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने में सहायक होता है. बाघों के प्राकृतिक आवासों का संरक्षण वनों, नदियों और अनगिनत अन्य प्रजातियों की रक्षा करता है. ये वन जल नियंत्रण, मृदा संरक्षण करते हैं, परागण में सहयोग प्रदान करते हैं और स्थानीय जलवायु को संतुलित रखते हैं. ये आपदा जोखिम को भी कम करते हैं और पारिस्थितिकी तंत्र सेवाएं प्रदान करते हैं जो ग्रामीण आजीविका और शहरी अर्थव्यवस्थाओं को आधार देती हैं. बाघों और उनके आवासों की रक्षा करके, Government जैव विविधता संरक्षण को मजबूत कर रही है, पारिस्थितिक सुरक्षा को बढ़ा रही है और सतत विकास के माध्यम से ‘विकसित भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ा रही है.
India में पाई जाने वाली बाघों की प्रजाति, रॉयल बंगाल टाइगर, उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र को छोड़कर पूरे देश में व्यापक रूप से पाई जाती है. India में घटती बाघों की आबादी को बचाने के लिए अप्रैल 1973 में ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ शुरू किया गया था. इसका शुभारंभ उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान से किया गया था.
India की बाघ संरक्षण की कोशिशें वन्यजीवों की संख्या बढ़ाने के मामले में दुनिया के लिए एक मिसाल बन गई हैं. 2006 के बाद से देश में वैज्ञानिक तरीके से गिनी गई बाघों की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है. अखिल भारतीय बाघ अनुमान (2022)’ के अनुसार, India में बाघों की संख्या 3,682 है. 2022 के इस अखिल भारतीय बाघ अनुमान में 20 राज्यों को शामिल किया गया और 6.41 लाख किलोमीटर से अधिक का क्षेत्र पैदल तय करके सर्वेक्षण किया गया. यह दुनिया के सबसे बड़े और सबसे व्यापक वन्यजीव सर्वेक्षण में से एक है. बाघों की संख्या में यह शानदार बढ़ोतरी लगातार मिल रही है. नीतिगत समर्थन, विज्ञान-आधारित संरक्षण और मजबूत संस्थागत कामकाज का नतीजा है. लंबे समय तक प्राकृतिक आवास की सुरक्षा, कड़ी निगरानी और तालमेल के साथ काम करने से पूरे India में बाघ संरक्षण को और मजबूती मिल रही है.
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की रिपोर्ट (2023) के अनुसार, ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ ने 18 बाघ-रेंज वाले राज्यों में 58 बाघ अभ्यारण्य का एक नेटवर्क स्थापित किया है. ये अभ्यारण्य लगभग 84,500 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कवर करते हैं, जो India के भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग 2.56 फीसदी है.
–
ओपी/पीएम
Skip to content