
New Delhi, 1 नवंबर . दिल्ली के रामलीला मैदान में चुनाव आयोग के खिलाफ की जाने वाली रैली को लेकर कांग्रेस नेता और Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से लोगों से आने की अपील की गई है. राहुल गांधी ने social media पोस्ट के जरिए लोगों से रामलीला मैदान में पहुंचने की अपील की है.
राहुल गांधी की ओर से एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “दिल्ली, तैयार हो जाओ! वोट बचाओ, देश बचाओ. कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं. या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं, मगर आना जरूर है. आज दोपहर 12 बजे.”
बीते दिन राहुल गांधी की ओर से एक्स पर लिखा गया था, “नमस्कार, कल लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं. त्योहारों का मौसम है. दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है. मैं चाहता हूं जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें. प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए- व्यापारियों का फायदा हो जाएगा.”
राहुल गांधी ने आगे लिखा था, “मैं जानता हूं व्यापारियों को रैली नुकसान नहीं पहुंचाएगी. भाजपा डरी हुई है, इसलिए अफवाह फैला रही है. हालांकि, दोनों काम करते हैं. कल मार्च होगा, रैली होगी और लाखों लोग हमारे व्यापारियों की छोटी-छोटी दुकानों में से सामान खरीदेंगे. आप सबको बहुत-बहुत प्यार. शुभ दिवाली. जय हिंद.”
दिल्ली के रामलीला मैदान में Sunday को विपक्षी इंडिया ब्लाक की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के आयोजन देखते हुए दिल्ली Police की ओर से सुरक्षा और ट्रैफिक के व्यापक प्रबंध किए गए हैं. डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने सुरक्षा इंतजामों, भीड़ प्रबंधन, आयोजन स्थल की क्षमता और विभिन्न राज्यों से आने वाली बसों के लिए ट्रैफिक व पार्किंग व्यवस्था को लेकर विस्तार से जानकारी दी.
डीसीपी ने से बातचीत में बताया, “Police की तैयारी दो तरीके की है. एक हमारा वेन्यू अरेंजमेंट है और दूसरी तैयारी रूट अरेंजमेंट को लेकर है, जो मिंटो ब्रिज से लेकर जेएलएन और फिर चमन लाल मार्ग पर जो मार्च प्रस्तावित है, उसके लिए रूट पर हमारे Policeकर्मी तैनात हैं.”
डीसीपी ने कहा कि अंदर की क्षमता 45 से 50 हजार के आसपास है. उन्होंने कहा, “अगर इससे ज्यादा लोग आएंगे तो हमें यह तय करना होगा कि अंदर भगदड़ जैसी स्थिति न बने. इसलिए बाहर के क्षेत्रों जैसे जवाहरलाल नेहरू मार्ग, आसफ अली मार्ग और चमन लाल मार्ग पर अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करना पड़ेगा.”
–
एसडी/पीएम
Skip to content