
ओटावा, 10 अक्टूबर . कनाडा के इंटरनेशनल ट्रेड मिनिस्टर (व्यापार मंत्री) मनिंदर सिद्धू 12 से 17 अक्टूबर तक India के दौरे पर रहेंगे. उनके साथ 300 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल भी होगा.
कनाडाई Government की आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान जारी कर जानकारी दी गई है. इसके अनुसार, “इंटरनेशनल ट्रेड मिनिस्टर माननीय मनिंदर सिद्धू ने घोषणा की कि वह India में ‘टीम कनाडा ट्रेड मिशन’ का नेतृत्व करेंगे. यह हाल के वर्षों में India में कनाडा का सबसे बड़ा कमर्शियल जुड़ाव होगा, जिसके तहत Mumbai और Bengaluru का दौरा किया जाएगा.”
आगे बताया गया है कि 12 से 17 अक्टूबर, 2026 तक वो India में होंगे और 300 प्रतिनिधियों के एक दल का नेतृत्व करेंगे. ये प्रतिनिधि कमर्शियल संबंध बढ़ाने और नई साझेदारी बनाने के लिए अधिकारियों, प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे. यह 30 से अधिक वर्षों में कनाडा द्वारा India भेजा गया सबसे बड़ा ट्रेड डेलीगेशन है.
इस ट्रेड मिशन में कनाडा के एयरोस्पेस और स्पेस, क्लीन टेक्नोलॉजी और एनर्जी ट्रांजिशन, इंफॉर्मेशन और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, लाइफ साइंसेज और एग्री-फूड सेक्टर की कंपनियां शामिल होंगी.
यह ट्रेड मिशन India के साथ कनाडा के व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने की मिनिस्टर सिद्धू की कोशिशों को आगे बढ़ाएगा. इन कोशिशों में साल के अंत तक एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) को अंतिम रूप देने के प्रयास भी शामिल हैं.
इसमें मंत्री सिद्धू की टिप्पणी भी शामिल की गई है. मंत्री ने कहा, “लगभग 300 कनाडाई बिजनेस प्रतिनिधि ‘टीम कनाडा ट्रेड मिशन’ में शामिल हो रहे हैं, जिसका नेतृत्व मैं अगले सप्ताह India में करूंगा. इसका मकसद दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक में हमारे व्यवसायों और श्रमिकों के लिए नए अवसर पैदा करना है. एयरोस्पेस, एग्री-फूड और क्लीन टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में कनाडाई विशेषज्ञता को India की बढ़ती मांग के साथ जोड़कर, हम अपने व्यापार में विविधता लाएंगे और नया निवेश आकर्षित करेंगे. इसी तरह हम 2030 तक India के साथ अपने व्यापार को दोगुने से भी अधिक करके 70 बिलियन डॉलर तक पहुंचाएंगे.”
–
केआर/
Skip to content