
वडनगर, 18 नवंबर . Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला ने Gujarat के वडनगर स्थित प्रसिद्ध हाटकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें इस प्रसिद्ध मंदिर में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. यह मंदिर इस क्षेत्र की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत को दर्शाता है. यहां विश्व शांति और सभी के कल्याण की कामना के साथ शांति यज्ञ का आयोजन भी किया जा रहा है.
Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला ने मीडिया से बातचीत के दौरान Prime Minister Narendra Modi के जीवन और उसके बाद के संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि वडनगर उनका जन्मस्थान है. यहां आकर उन्हें Prime Minister मोदी के विद्यालय को देखने का अवसर मिला. विद्यालय में उनके जीवन के शुरुआती दिनों के बारे में जानकारी मिली. यह स्थान निश्चित रूप से सभी के लिए प्रेरणा का केंद्र है.
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का जीवन हम सभी को सिखाता है कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, सामने कितनी भी चुनौतियां और आर्थिक परेशानियां क्यों न हों, यदि व्यक्ति अपने लक्ष्य निर्धारित कर लेता है तो वह उन्हें हासिल कर सकता है. Prime Minister का जीवन इसका एक उदाहरण है. उनके जीवन में शिक्षा, अध्ययन, चर्चा, संवाद और वाद-विवाद का विशेष महत्व रहा है. स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने अपने जीवन में सेवा को लक्ष्य बनाया. पीएम मोदी ने कम उम्र में ही घर छोड़ दिया और देश के अलग-अलग राज्यों तथा क्षेत्रों में उनका जाना हुआ.
बिरला ने कहा कि यह India के लोकतंत्र की ताकत है कि एक छोटे से गांव से निकलकर, विषम परिस्थितियों और आर्थिक चुनौतियों का सामना करने वाला व्यक्ति अपने सेवा-संकल्प और समर्पण के बल पर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचा. स्वामी विवेकानंद के विचारों और आध्यात्मिक प्रेरणा ने Prime Minister के जीवन को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
Lok Sabha अध्यक्ष ने कहा कि किसी व्यक्ति के जीवन में लगातार 25 वर्षों तक सार्वजनिक सेवा करना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है. Chief Minister से लेकर Prime Minister तक लगातार 25 वर्षों तक देश और समाज की सेवा करना वास्तव में प्रेरणादायक है. उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है.
बिरला ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि Gujarat के वडनगर स्थित ऐतिहासिक श्री हाटकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित विश्व शांति महायज्ञ में जगद्गुरु श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल के दिव्य सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में सम्मिलित होकर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त हुई. वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ की पावन आहुतियों और प्रार्थनाओं के मध्य विश्व शांति, सामाजिक सद्भाव, मानव कल्याण एवं समस्त सृष्टि के मंगल की कामना की. हमारी सनातन संस्कृति का शाश्वत संदेश सर्वे भवन्तु सुखिनः संपूर्ण विश्व के सुख, शांति और कल्याण की भावना को अभिव्यक्त करता है. प्रार्थना है कि सनातन संस्कृति की यह आध्यात्मिक चेतना मानवता को सदैव सद्भाव, करुणा और शांति के पथ पर प्रेरित करती रहे.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content