कंगना रनौत और एनडीए नेताओं ने सीजेपी के प्रदर्शन को बताया सोची-समझी साजिश

New Delhi, 10 अक्टूबर . दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध-प्रदर्शन के आह्वान पर BJP MP और Actress कंगना रनौत, उत्तर प्रदेश Government के मंत्री संजय निषाद समेत एनडीए नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है. एनडीए नेताओं ने सीजेपी के प्रदर्शन को सोची-समझी साजिश करार दिया है.

BJP MP कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत में कहा, “देश-विरोधी तत्व, आतंकवादी ताकतें और अंतरराष्ट्रीय साजिशें इस समय हमारे देश के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई हैं. देश और उसके नागरिकों को परेशान करने के लिए किसी न किसी बहाने से तरह-तरह की साजिशें रची जा रही हैं.”

मथुरा में भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा ने से कहा, “कुछ लोग सोची-समझी साजिश के तहत India को बांग्लादेश और Pakistan जैसा बनाने की कोशिश कर रहे हैं. यह तो बस वोटर लिस्ट को शुद्ध करने की प्रक्रिया है, फिर भी इतना हंगामा हो रहा है. वोटर लिस्ट में मौजूद गड़बड़ियों को ठीक किया जा रहा है.”

उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने कहा, “हर किसी को लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने का अधिकार है. लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन चलाना सबका अधिकार है. हालांकि, बिना किसी जांच-पड़ताल के किसी पर आरोप लगाना या किसी खास व्यक्ति को निशाना बनाना सही नहीं है, और मुझे लगता है कि यह अनुचित है.”

जंतर-मंतर पर सीईसी के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन का Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा समर्थन किए जाने पर मंत्री संजय निषाद ने कहा, “देश की जनता सर्वोपरि है. Government हो या विपक्ष, जनता जिसे पसंद करती है, उसे सत्ता में बैठाती है और जिसे नापसंद करती है, उसे बाहर कर देती है. अब, जो व्यक्ति बाहर है, वह बयानबाजी के अलावा और क्या कर सकता है?”

Patna में भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “सीजेपी ने शुरू में प्रश्न पत्र लीक होने के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया, यह दावा करते हुए कि वे छात्रों के हितों के लिए लड़ रहे हैं और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. Government ने उनकी मांग पूरी की और छात्रों व युवाओं द्वारा उठाई गई मांगों पर ध्यान दिया. जंतर-मंतर पर उनके द्वारा की गई गुंडागर्दी और अराजक स्थिति के बावजूद, जिससे आम जनता को परेशानी हुई, उन्हें माफ कर दिया गया और उनकी मांगें मान ली गईं. Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि छात्रों और युवाओं के हित में कड़े कानून बनाए जाएंगे और उन्हें माफ कर दिया गया. दो महीने में ही सीजेपी के लोगों का असली चेहरा सबके सामने आ गया है.”

छत्तीसगढ़ के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र और संविधान का सम्मान करती है. संविधान हर व्यक्ति को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार देता है, लेकिन यह मौलिक अधिकार इस शर्त के अधीन है कि इससे दूसरों को असुविधा न हो.”

–

ओपी/एएस