औरंगाबाद: पति के कान भरता था जेठ तो बदला लेने के लिए महिला ने 2 साल के भतीजे को नहर में फेंका

Patna, 3 अक्टूबर . बिहार के औरंगाबाद से Saturday को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. दाउदनगर थाना क्षेत्र के गंगा बिगहा गांव में एक कलयुगी चाची ने भैसुर (जेठ) से प्रतिशोध के चलते दो वर्ष के मासूम को नहर में फेंक दिया, जिससे बच्चे की तड़प-तड़प कर मौत हो गई. Police ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया.

दाउदनगर Police के मुताबिक, आरोप है कि पारिवारिक विवाद और भैसुर के प्रति प्रतिशोध की भावना में गंगा बिगहा निवासी जयप्रकाश यादव की पत्नी नीतू कुमारी ने अपने दो वर्ष के मासूम भतीजे को नहर में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. बच्चे का शव Saturday सुबह घर के पास नहर से बरामद किया गया.

दाउदनगर अनुमंडल Police पदाधिकारी चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि गंगा बिगहा निवासी विकास यादव की पत्नी संगीता देवी ने Friday को अपने दो वर्षीय पुत्र भोला कुमार उर्फ प्रिंस कुमार के गायब होने को लेकर थाने में लिखित आवेदन दिया था, जिसके आधार पर Police ने केस दर्ज किया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए औरंगाबाद Police कप्तान के निर्देश पर दाउदनगर एसडीपीओ चंद्रभूषण कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई और एसआईटी की टीम ने स्थानीय स्तर पर छानबीन के साथ तकनीकी साक्ष्य, गुप्त सूचना और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की.

जांच के दौरान Police ने संदेह के आधार पर गंगा बिगहा निवासी नीतू कुमारी (25) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. हिरासत में पूछताछ के दौरान महिला ने बच्चे को नहर में फेंकने की बात स्वीकार की है. Police के मुताबिक आरोपी महिला मासूम की सगी चाची है.

आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि उसके पति जयप्रकाश यादव को जेठ विकास यादव और जेठानी संगीता देवी मिलकर उसके खिलाफ भड़काते थे. इस कारण पति उसे हमेशा मारते-पिटते रहता था. इसलिए वह अपने पति और जेठ-जेठानी के प्रति प्रतिशोध की भावना रखती थी.

प्रतिशोध में ही उसने अपने जेठ के पुत्र भोला कुमार उर्फ प्रिंस कुमार को गोद में लेकर घर के पास स्थित नहर में फेंक दिया. उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में Police ने आरोपित महिला को जेल भेज दिया है और Police इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

–

डीके/