
मऊ, 20 नवंबर . Samajwadi Party के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर Political गठबंधनों, आजम खान की रिहाई और गोरखपुर में एक किशोर की मौत के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी. मऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के गठबंधन को लेकर कहा कि इसका Samajwadi Party पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने दावा किया कि सपा के वोट कहीं नहीं जाएंगे, बल्कि इस गठबंधन से पार्टी को फायदा ही होगा. शिवपाल यादव ने कहा कि Samajwadi Party के साथ समाज के सभी वर्गों के लोग जुड़े हुए हैं.
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मौजूदा Government किसी का भला नहीं कर रही है. किसान, गरीब, नौजवान, छात्र और महिलाएं, किसी भी वर्ग के हित में Government काम नहीं कर रही है. यह Government केवल झूठ बोलती है और भ्रष्टाचार में लिप्त है. उन्होंने सरकारी बजट को लेकर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि बजट की राशि का इस्तेमाल जनता के हित में करने के बजाय उसे लूटा जा रहा है. Samajwadi Party के साथ सभी वर्गों के लोग हैं और किसी दूसरे गठबंधन से पार्टी के जनाधार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.
Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता आजम खान की रिहाई पर शिवपाल यादव ने कहा कि अब आजम साहब बाहर आ गए हैं. उन्होंने कहा कि आजम खान को काफी परेशानियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. उनसे मिलने जाने वाले लोगों को भी कई तरह की दिक्कतें हुईं. हालांकि, पार्टी को न्यायपालिका पर भरोसा था और अदालत ने उन्हें न्याय दिया है. विधानसभा चुनाव में आजम खान को कोई बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि वह Samajwadi Party के बड़े नेता हैं और आगे भी पार्टी में उनकी अहम भूमिका रहेगी. उन्होंने कहा कि आजम खान Samajwadi Party की पूरी तरह से मदद करेंगे.
गोरखपुर में एक किशोर की मौत के मामले में भाजपा की ओर से Samajwadi Party को जिम्मेदार ठहराए जाने पर भी शिवपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यदि Government वास्तव में इतनी चिंतित थी, तो उसे पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देनी चाहिए थी. इसके साथ ही परिवार के किसी सदस्य को नौकरी देने की घोषणा भी करनी चाहिए थी. उन्होंने सवाल उठाया कि केवल आरोप लगाने से क्या होगा, Government को पीड़ित परिवार की मदद के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए थे.
विपक्षी दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि इस संबंध में दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष जल्द ही निर्णय लेंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि सीटों के बंटवारे पर फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर होगा. वहीं, एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी के गठबंधन को लेकर उन्होंने दोहराया कि इससे Samajwadi Party को नुकसान नहीं होगा. उन्होंने दावा किया कि सपा का वोट बैंक कायम रहेगा और पार्टी को इसका लाभ मिल सकता है.
–
Skip to content