
New Delhi, 21 सितंबर . एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की ओर से 2 अक्टूबर तक गठबंधन को लेकर दिए गए बयान पर विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रया सामने आई है.
से बातचीत करते हुए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “भले ही ओवैसी के 5-7 विधायक चुनकर आ जाएं, वे आखिर में भाजपा Government का ही समर्थन करते हैं. बिहार में क्या हुआ था? Government तो भाजपा की ही बनी थी. सिर्फ मुस्लिम वोटों के दम पर चुनाव नहीं जीता जा सकता और न ही अकेले मुस्लिम किसी को चुनाव जिता सकते हैं. भाजपा ने इस भ्रम को तोड़ दिया है कि मुस्लिम वोटों के बिना चुनाव नहीं जीता जा सकता. अगर इसी पिच पर खेला गया तो भाजपा की जीत होगी. मेरी अपील है कि यूपी में मुसलमानों के खिलाफ जुल्म सबसे ज्यादा है, उनको ये बात समझनी चाहिए.”
कांग्रेस नेता आसिम वकार ने कहा, “मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि 1985 में ओवैसी के पिता सलाहुद्दीन ओवैसी सांसद बने थे और उसके बाद वे कांग्रेस के साथ रहे. उसके बाद मुरादाबाद की घटना हुई, जिसका जिक्र उनके लोग तब करते हैं जब वे कहते हैं कि कांग्रेस दमनकारी है. फिर भागलपुर की घटना हुई, जिसका जिक्र भी वे तब करते हैं जब कहते हैं कि कांग्रेस मुसलमानों के प्रति क्रूर है. फिर बाबरी मस्जिद का मुद्दा आया, जिसका जिक्र भी वे करते हैं. 2014 तक असदुद्दीन ओवैसी भी कांग्रेस के साथ थे.”
कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “हम मीडिया से अपील करते हैं कि वे भ्रम न फैलाएं. हमारी तरफ से गठबंधन की कोई बात नहीं हो रही है. ओवैसी सिर्फ मुसलमानों की बात करते हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ हिंदुओं की बात करती है. पर्दे के पीछे उनका आपस में गठबंधन है. ओवैसी और भाजपा के बीच गठबंधन है. हमारी तरफ से उनके साथ गठबंधन को लेकर न तो कोई चर्चा हुई है और न ही कोई बातचीत और किसी के कान पर बंदूक रखकर गठबंधन नहीं बनाया जा सकता. जिस तरह से ओवैसी राहुल गांधी और अखिलेश यादव की आलोचना करते हैं, उसे देखते हुए गठबंधन की कोई संभावना नहीं है.”
सपा नेता अशुतोष वर्मा ने कहा, “2024 का चुनाव Samajwadi Party और कांग्रेस ने मिलकर लड़ा था. हम लोग भाजपा को 33 सीटों पर लेकर आए. हमें किसी और की जरूरत नहीं है. अगर ओवैसी चाहते हैं कि भाजपा हारे तो हम उनका स्वागत करते हैं. उनको दक्षिण में भाजपा की Government हटानी चाहिए. अगर वे ऐसे करने में सफल होते हैं तो हम लोग बैठकर बातचीत कर लेंगे.”
Samajwadi Party के नेता उदयवीर सिंह ने कहा, “Samajwadi Party ‘इंडिया’ गठबंधन में है, इसमें कौन आएगा और कौन नहीं आएगा इसको गठबंधन के नेता तय करते हैं. सपा का स्पष्ट मानना है कि हमको भाजपा की संविधान विरोधी और लोकतंत्र विरोधी Government को हटाना है. उसी दिशा में सपा पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम कर रही है.”
–
एसडी/पीएम
Skip to content