
New Delhi, 31 अगस्त . उज्बेकिस्तान द्वारा India के Prime Minister Narendra Modi को अपना सर्वोच्च सम्मान दिए जाने पर एनडीए नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. भाजपा नेताओं ने इसे India के लिए गौरव का क्षण बताया है. वहीं एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा इसे ‘बाबर के देश से अवार्ड’ कहने पर एनडीए नेताओं ने पलटवार भी किया है.
पुणे में सांसद किरीट सोमैया ने कहा, “Narendra Modi ने हिंदुत्व को इतनी ऊंचाई पर पहुंचाया है कि पूरी दुनिया उनका सम्मान करती है.”
रायपुर में राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने कहा, “ओवैसी के बयान अक्सर देश के हितों के खिलाफ रहे हैं. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व को पूरी दुनिया में मान्यता मिली है. उन्हें 36 देशों सहित कई देशों से सर्वोच्च सम्मान मिले हैं, जो एक वैश्विक नेता के रूप में उनके कद को दर्शाता है.”
Patna में बिहार Government के मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा, “दुनिया के सभी देश सम्मानित Narendra Modi की विदेश नीति से प्रभावित हैं. पीएम मोदी जहां भी जाते हैं, हर देश में उनका स्वागत होता है. इससे देश का गौरव बढ़ता है.”
Bhopal में भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा, “यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के लिए ही नहीं, बल्कि हर भारतीय नागरिक के लिए गर्व की बात है. मोदी जी एक विश्व नेता और India के Prime Minister हैं, जिन्हें दुनियाभर के कई देशों ने सम्मानित किया है. हम सभी को उन पर गर्व है.”
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, “एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को Prime Minister को मिला सम्मान पसंद नहीं आ रहा है. वह कह रहे हैं कि बाबर यहीं से आया था. अगर बाबर आया था, तो वह देश अलग है. अगर Prime Minister Narendra Modi को उस देश का सर्वोच्च सम्मान मिला है, तो यह सिर्फ पीएम मोदी का सम्मान नहीं है, बल्कि India का सम्मान है. पूरी दुनिया में चाहे वह राष्ट्रमंडल देश हो या कोई इस्लामिक देश, सभी ने Prime Minister Narendra Modi को अपना सर्वोच्च सम्मान दिया है.”
Mumbai में शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने कहा, “असदुद्दीन ओवैसी, आपको हर चीज में बाबर ही दिखता है. यही आपकी समस्या है. उज्बेकिस्तान Prime Minister का सम्मान करता है और आपको इससे दिक्कत होती है, इसलिए आप बाबर का जिक्र ले आते हैं. शायद बाबर आपके डीएनए में है और इसीलिए आप उससे आगे सोच ही नहीं पाते. आपकी सोच वहीं से शुरू और वहीं खत्म होती है. जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्रवाद और दुनिया को एक समुदाय मानने की बात करता है, तब भी आपको लगता है कि बाबर ही आपका आदर्श है.”
–
पीआईएम/
Skip to content