ओरछा अद्भुत धार्मिक और पर्यटन स्थल: सीएम मोहन यादव

ओरछा, 7 नवंबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि रामराजा की नगरी ओरछा धार्मिक और पर्यटन के लिहाज से अद्भुत स्थल है. ओरछा को बुंदेलखंड की अयोध्या के तौर पर पहचाना जाता है. दीपावली से एक दिन पूर्व रूप चौदस को Chief Minister मोहन यादव यहां पहुंचे और उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्रीरामराजा Government मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.

प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, प्रगति और खुशहाली की प्रार्थना की. Chief Minister यादव ने कहा कि ओरछा का श्रीराम राजा मंदिर हम सभी के लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र है. हमारी Government बनने के बाद श्रीरामराजा लोक के विकास एवं निर्माण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं. धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से ओरछा एक अद्भुत स्थल है. इसका अत्यंत ऐतिहासिक महत्व भी है, ओरछा आकर सबका मन यहीं का हो जाता है.

Chief Minister यादव ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में काशी में भगवान विश्वनाथ धाम, अयोध्या में भगवान श्रीराम धाम तथा उज्जैन में श्रीमहाकाल महालोक के विकास से धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिली है. Madhya Pradesh में भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास का वातावरण बना है. ओरछा में भी इसी प्रकार की समृद्धि और विकास लाने के लिए राज्य Government कार्य कर रही है.

सीएम ने श्रीराम राजा Government के दर्शन एवं पूजन के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीराम दिन में ओरछा में राजा के रूप में विराजमान रहते हैं. भगवान श्रीराम हम सभी के आराध्य हैं, और हम सब उन्हें श्रद्धा से नमन करते हैं. दीपावली के पावन पर्व से एक दिन पूर्व रूप चौदस के अवसर पर ओरछा आकर श्रीरामराजा Government के दर्शन एवं नमन करने का सौभाग्य मिला है.

Chief Minister ने कहा कि शासन की मंशा है कि समाज के सभी वर्गों, किसानों, युवाओं, गौपालकों सहित प्रत्येक नागरिक का कल्याण हो तथा Government की सभी जनहितैषी नीतियां अपने मूल उद्देश्य से सफल सिद्ध हों. Chief Minister ने कहा कि धार्मिक पर्यटन के इस अद्भुत केंद्र ओरछा में भी विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित हों, इसके लिए Government निरंतर प्रयासरत है.

सीएम ने कहा कि सभी जिम्मेदार अधिकारियों को श्रीरामराजा लोक के अंतर्गत चल रहे सभी श्रेणियों के निर्माण एवं विकास कार्यों को तय समय-सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने रूप चौदस एवं दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की.

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, राज्यसभा सदस्य महेश केवट, विधायक निवाड़ी अनिल जैन, सांसद प्रतिनिधि राजेश पटेरिया सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे.

–

एसएनपी/एएसएच