ओडिशा से रायपुर लाया जा रहा 23.5 किलो गांजा जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद, 12 अक्टूबर . छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए Police ने अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी सफलता हासिल की है.

Police ने एक कार से 23.500 किलोग्राम गांजा बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले में करीब 19.95 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई है.

Police को मुखबिर से सूचना मिली थी कि किआ कैरेंस कार (ओडी 02 सीटी 3301) में अवैध गांजा लेकर कुछ तस्कर Odisha से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं. सूचना के आधार पर Police टीम ने एनएच-53 स्थित अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर नाकेबंदी की. कुछ देर बाद संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी जांच की गई.

कार में सवार चारों व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान उनके जवाब संदिग्ध पाए गए. पूछताछ करने पर उन्होंने कार में गांजा होने की बात स्वीकार की. तलाशी लेने पर वाहन की पिछली सीट के पीछे रखी सफेद रंग की बोरी से 23.500 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 11.75 लाख रुपए बताई गई है.

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे गांजा Odisha के बौध जिले से लेकर रायपुर (छत्तीसगढ़) पहुंचाने जा रहे थे.

Police ने कार्रवाई करते हुए गांजे के अलावा तस्करी में प्रयुक्त किआ कैरेंस कार (कीमत 8 लाख रुपए) और चार मोबाइल फोन (कीमत 20,500 रुपए) भी जब्त कर लिए. कुल जब्त संपत्ति की कीमत 19,95,500 रुपए आंकी गई है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केशव गाई गौउरिया (32), स्वागत महाकुल (26), मनतोष पौड (28) और रविन्द्र बस्तिया (26) के रूप में हुई है. सभी आरोपी Odisha के बौध जिले के निवासी हैं.

Police ने आरोपियों के खिलाफ थाना सिंघोडा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) II(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. Police अब गांजे की सप्लाई चेन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट और आर्थिक लेन-देन की भी जांच कर रही है.

–

एएसएच/एबीएम