ओडिशा से झारखंड के चाईबासा बूचड़खाने लाए गए 61 मवेशी जब्त, भेजे गए गौशाला

चाईबासा, 3 नवंबर . Jharkhand के पश्चिमी सिंहभूम जिले में Police ने पशु तस्करी की आशंका पर कार्रवाई करते हुए 61 मवेशियों को मुक्त कराया है. इन मवेशियों को कथित तौर पर Odisha से लाकर चाईबासा के एक बूचड़खाने में वध के लिए ले जाया जा रहा था. Police ने सभी मवेशियों को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय गौशाला भेज दिया है. मामले में मवेशियों को ले जाने वालों और इसके पीछे सक्रिय नेटवर्क की पहचान की जा रही है.

Police के अनुसार, यह कार्रवाई 2 नवंबर की देर रात की गई. चाईबासा से झींकपानी लौट रहे एक ग्रामीण को सिंहपोखरिया के पास झाड़ियों के रास्ते कुछ लोग मवेशियों को ले जाते दिखे. उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर ग्रामीण ने जानकारी जुटाई. इस दौरान उसे पता चला कि मवेशियों को Odisha से लाया गया है और चाईबासा के एक बूचड़खाने की ओर ले जाया जा रहा है. ग्रामीण ने इसकी सूचना तत्काल पश्चिमी सिंहभूम के Police अधीक्षक अमित रेणु को दी.

सूचना मिलते ही एसपी ने चाईबासा के अनुमंडल Police पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया. इस बीच ग्रामीण भी संदिग्धों पर नजर बनाए रहे और उनकी गतिविधियों तथा लोकेशन की जानकारी Police को देते रहे. Police टीम ने मिली सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टेकराहातु इलाके में घेराबंदी की. Monday रात 11:30 बजे टीम ने मौके पर पहुंचकर मवेशियों को अपने कब्जे में ले लिया. हालांकि, मवेशियों को ले जा रहे लोगों की गिरफ्तारी और उनकी पहचान के संबंध में तत्काल कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है.

Police ने सभी 61 मवेशियों को सुरक्षित चाईबासा की गौशाला पहुंचा दिया है. अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच जारी है. Police यह पता लगाने में जुटी है कि मवेशियों को Odisha से किस रास्ते लाया गया था और इस कथित तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं. साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क के तार अन्य इलाकों से तो नहीं जुड़े हैं.

–

एसएनसी/पीएम