
संबलपुर, 13 सितंबर . Odisha के संबलपुर में Police ने Sunday को कई मामलों में वांछित अपराधी मोहम्मद इरफान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. इरफान के बाएं पैर में गोली लगी है. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
अतिरिक्त Police अधीक्षक अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि Sunday को संबलपुर में Police एनकाउंटर में मोहम्मद इरफान नाम का एक कुख्यात अपराधी घायल हो गया. मिश्रा के अनुसार, आरोपी इरफान चोरी, लूट, डकैती और ड्रग तस्करी समेत 24 आपराधिक मामलों में वांछित है.
Police ने बताया कि इरफान अपने दो साथियों, दीपक कुमार और मोहम्मद अरमान के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था और कथित तौर पर किसी अपराध को अंजाम देने की फिराक में था. Sunday को सूचना मिलने पर सदर Police स्टेशन की पेट्रोलिंग टीम ने सुबह करीब 5.45 बजे उन्हें रोकने की कोशिश की.
Police ने बाकी दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि इरफान कथित तौर पर मौके से भाग निकला. इसके बाद तुरंत Police टीम ने उसका पीछा शुरू कर दिया.
अधिकारियों ने बताया कि इरफान ने भागते समय रासनपुर नहर रोड के पास सुडुंग जंगल इलाके में पीछा कर रही टीम पर तीन राउंड फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई और आत्मरक्षा में Police ने दो राउंड फायरिंग की. इसी दौरान इरफान के बाएं पैर में गोली लगी और उसे बाद में अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
अतिरिक्त Police अधीक्षक अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि संबलपुर के अलावा राउरकेला, सुंदरगढ़ और झारसुगुडा में भी इरफान के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं.
Police ने मौके से एक पिस्टल, कारतूस और तीन खाली खोखे जब्त किए. आरोपी की ओर से इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है.
–
डीसीएच/
Skip to content