ओडिशा विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, 30 प्लाटून पुलिस बल तैनात

भुवनेश्वर, 17 नवंबर . Odisha विधानसभा के 17वें सत्र का आठवां चरण Wednesday से शुरू होने जा रहा है. इसे देखते हुए कमिश्नरेट Police ने Odisha विधानसभा और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं.

Odisha के डीजीपी विनयतोष मिश्रा ने Tuesday को मीडिया से बात करते हुए बताया कि विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए तीनस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है.

इस सुरक्षा व्यवस्था में तीन परतें होंगी. विधानसभा परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी विधानसभा के सुरक्षा कर्मियों की होगी. वहीं, विधानसभा भवन और उसकी बाहरी दीवार के बीच के हिस्से के साथ-साथ आसपास के इलाकों की निगरानी कमिश्नरेट Police करेगी.

डीजीपी ने बताया कि सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे और एक विशेष कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे तीन शिफ्ट में काम करेगा. लोगों की आवाजाही पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि विधानसभा की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और प्रवेश को सख्ती से नियंत्रित किया जाएगा. सत्र के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों से आने वाले संगठनों और समूहों के विरोध-प्रदर्शनों से निपटने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं.

मिश्रा ने कहा, “हमने दो डीसीपी की देखरेख में Police बल की 30 प्लाटून तैनात की हैं. इनके साथ अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे. किसी भी संभावित आतंकी खतरे से निपटने के लिए हमारे पास विशेष सामरिक इकाइयां भी हैं.”

उन्होंने भरोसा जताया कि कमिश्नरेट Police सभी जरूरी कदम उठाएगी ताकि विधायक बिना किसी बाधा के विधानसभा की कार्यवाही चला सकें. डीजीपी ने कहा कि सत्र के दौरान विरोध-प्रदर्शनों और अन्य सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए Police ने पूरी तैयारी कर ली है.

Odisha विधानसभा की अध्यक्ष सुरामा पाढ़ी ने 17वें विधानसभा के आठवें सत्र से पहले Tuesday को सर्वदलीय बैठक बुलाई. इस बैठक में Chief Minister मोहन चरण माझी, उपChief Minister केवी सिंह देव और संसदीय कार्य मंत्री मुकेश महालिंग शामिल हुए.

सर्वदलीय बैठक के दौरान विपक्ष की मुख्य सचेतक प्रमिला मल्लिक और कांग्रेस विधायक दल के नेता रामचंद्र कदम भी मौजूद थे. अध्यक्ष ने Odisha विधानसभा के शीतकालीन सत्र को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों, दोनों से सहयोग मांगा.

–

एएसएच/