ओडिशा: मैट्रिमोनियल ऐप पर खुद को अधिकारी बताकर महिला से 15 लाख रुपए की ठगी, साइबर ठग गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 19 अक्टूबर . Odisha के पुरी जिले की Police ने एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जिस पर एक महिला से 15 लाख रुपए से अधिक की ठगी करने का आरोप है. आरोपी ने कथित तौर पर मैट्रिमोनियल ऐप पर खुद को छत्तीसगढ़ Government में अतिरिक्त सचिव स्तर का अधिकारी बताकर महिला को अपने जाल में फंसाया था.

Police के अनुसार आरोपी की पहचान बलभद्र प्रसाद मिश्रा (44) के रूप में हुई है. वह Odisha के अंगुल जिले के मटियासाही इलाके का रहने वाला है. आरोप है कि उसने India मैट्रिमोनी ऐप पर प्रोफाइल बनाकर एक नर्स से संपर्क किया और खुद को छत्तीसगढ़ Government का वरिष्ठ अधिकारी बताया. धीरे-धीरे उसने महिला के साथ करीबी संबंध भी बना लिए.

पुरी के Police अधीक्षक (एसपी) प्रतीक सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर 13 अक्टूबर को साइबर क्राइम एवं आर्थिक अपराध Police स्टेशन, पुरी में मामला दर्ज किया गया.

Police के अनुसार, आरोपी ने महिला की बहन को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे पैसे लिए. जब महिला को उस पर शक होने लगा तो उसने कथित तौर पर उसे केबीके क्षेत्र में तबादला कराने की धमकी भी दी.

एसपी ने बताया कि आरोपी ने महिला पर दबाव डालकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक में तीन बैंक खाते खुलवाए.

कुछ समय बाद महिला को पता चला कि उसके नाम पर इन खातों के माध्यम से 13 लाख रुपए से अधिक के ऋण स्वीकृत किए गए हैं. आरोप है कि यह पूरी राशि आरोपी ने निकालकर अपने इस्तेमाल में ले ली. मामले का खुलासा होने के बाद महिला ने Police से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई.

जांच में सामने आया कि आरोपी ने ठगी के पैसों से एक टोयोटा कार खरीदी और आलीशान जीवनशैली अपनाई. वह महंगे होटलों में ठहरता था और हवाई यात्राएं भी करता था.

Police ने आरोपी के कब्जे से 14 बैंक पासबुक, 9 चेकबुक, 17 डेबिट और क्रेडिट कार्ड, 6 मोबाइल फोन तथा 10 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं.

Police ने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से संबलपुर, शहीद नगर, एयरपोर्ट और लिंगराज थाना क्षेत्रों में धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले दर्ज हैं.

एसपी प्रतीक सिंह के अनुसार, आगे की जांच में पता चला है कि आरोपी के 12 बैंक खाते विभिन्न राज्यों में फ्रीज किए जा चुके हैं. इससे आशंका है कि वह अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह चला रहा था.

उन्होंने कहा कि Police अन्य राज्यों के साथ समन्वय कर जांच करेगी और यह पता लगाएगी कि आरोपी ने कितनी महिलाओं और लोगों को ठगी का शिकार बनाया है, उसकी गतिविधियां किन-किन राज्यों तक फैली हुई थीं और इस नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं.

–

एएमटी/डीकेपी