ओडिशा में भारी बारिश का पूर्वानुमान, 11 जिलों के लिए हाई अलर्ट जारी

भुवनेश्वर, 21 सितंबर . भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बंगाल की खाड़ी में बने गहरे निम्न दबाव के प्रभाव से भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. वहीं, Odisha की मुख्य सचिव अनु गर्ग ने Monday को राज्य में चक्रवात के खतरे की आशंका से इनकार किया.

उन्होंने बंगाल की खाड़ी में संभावित गहरे निम्न दबाव से होने वाली भारी बारिश से प्रभावित होने वाले 11 जिलों के कलेक्टरों के साथ तैयारियों की समीक्षा की.

उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बताया कि आईएमडी ने चक्रवात नहीं, बल्कि गहरे दबाव की संभावना जताई है, जिससे Tuesday से राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है और अगले दो दिनों में बारिश की तीव्रता बढ़ने की आशंका है.

गर्ग ने कहा, “आईएमडी ने हमें सूचित किया है कि चक्रवात नहीं, बल्कि गहरे दबाव के बनने की संभावना है, जिससे भारी से बहुत भारी बारिश होगी.”

मुख्य सचिव ने आईएमडी की चेतावनी के बाद, चिन्हित जिलों के कलेक्टरों के साथ वर्चुअल बैठक की और उन्हें उच्च सतर्कता बरतने और अपने मुख्यालयों में रहने का निर्देश दिया. मुख्य सचिव ने यह भी बताया कि Tuesday से बारिश बढ़ने की संभावना है.

उन्होंने कहा कि कलेक्टरों को बाढ़ और राहत केंद्रों को तैयार रखने, आवश्यक सामग्रियों का पर्याप्त भंडार सुनिश्चित करने, नियंत्रण कक्षों को सक्रिय करने और नोडल अधिकारियों को तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं.

Odisha आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) की टीमों को भी तैयार रहने और जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों और डूबने की आशंका वाले पुलों सहित संवेदनशील स्थानों की पहचान करने का निर्देश दिया गया है.

गर्ग ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग मुख्य जिला चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य अधिकारियों (सीडीएमओ) के साथ समन्वय स्थापित करेगा ताकि आवश्यक चिकित्सा सामग्री की उपलब्धता सहित तैयारियों को सुनिश्चित किया जा सके.

कलेक्टरों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे उन गर्भवती महिलाओं की पहचान करें, जिनकी प्रसव तिथि इस अवधि के दौरान आती है. उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था पहले से ही कर लें.

इस बीच, आईएमडी भुवनेश्वर की निदेशक मनोरमा मोहंती ने Monday को कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना यह सिस्टम Tuesday को गहरे दबाव में परिवर्तित होकर उत्तरी आंध्र प्रदेश-दक्षिणी Odisha तट की ओर बढ़ने की संभावना है. यह सिस्टम 23 सितंबर की सुबह के आसपास उत्तरी आंध्र प्रदेश-दक्षिणी Odisha तट के पास पहुंचने की उम्मीद है.

मोहंती ने कहा कि इस प्रणाली का सबसे अधिक प्रभाव 23 और 24 सितंबर को रहने की संभावना है, जिसके बाद वर्षा में काफी कमी आएगी.

जलमार्ग प्रबंधन विभाग ने कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है. हालांकि, गंजाम, गजपति और कंधमाल सहित दक्षिणी Odisha के कई जिलों में अगले कुछ दिनों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है.

मछुआरों को भी 21 सितंबर की शाम तक तट पर लौटने और 22 से 24 सितंबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

एएसएच/एबीएम