
खोर्धा, 20 सितंबर . Odisha के खोर्धा जिले में स्थित नेशनल हाईवे 16 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. Sunday तड़के आदर्श Police स्टेशन क्षेत्र के टोटापाडा छक के पास सामान से लदा एक ट्रक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे खड़े एक ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा गया, जिससे ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर की मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक रजिस्ट्रेशन नंबर वाला ट्रक तेज रफ्तार में था और हाईवे पर खड़े ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि ड्राइवर और हेल्पर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर आदर्श Police स्टेशन की Police मौके पर पहुंची, बचाव कार्य किया और दोनों शवों को अस्पताल भेजा. हादसे का शिकार ट्रक नेशनल हाईवे पर ही खड़ा रहा, जिससे कुछ समय के लिए ट्रैफिक बाधित रहा.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के बाद घटना में शामिल ट्रेलर को लेकर ड्राइवर मौके से भाग गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि टोटापाडा छक इलाके में रात के समय बड़े ट्रक और ट्रेलर अक्सर सड़क के दोनों किनारों, और नेशनल हाईवे व सर्विस रोड के बीच अवैध रूप से कतार में खड़े किए जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है. लोगों की मांग है कि Police, नेशनल हाईवे अथॉरिटी, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट और जिला प्रशासन अवैध पार्किंग की इस समस्या पर तुरंत ध्यान दें और उचित कार्रवाई करें. हालांकि, मारे गए ड्राइवर और हेल्पर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.
इसके पहले Madhya Pradesh के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन और हवन-पूजन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार उफनते बरसाती नाले में बह गई. इस भयानक हादसे में कार सवार सभी 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें तीन मासूम बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं. यह सभी लोग मूल रूप से Odisha के रहने वाले थे.
–
ओपी/एएस
Skip to content