ओडिशा : मां की हत्या कर स्लैब में छिपाया शव, पुलिस ने 2 महीने से फरार बेटे को किया गिरफ्तार

पुरी, 22 अक्टूबर . Odisha के कुमारपाड़ा में 24 अगस्त को दर्ज हुए एक सनसनीखेज हत्या के मामले में Police को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में एक महिला की हत्या कर उसके शव को स्लैब के अंदर छिपाकर सीमेंट से प्लास्टर कर दिया गया था. Police जांच में आरोपी महिला का अपना बेटा ही निकला, जो वारदात के बाद से फरार था.

इस मामले को लेकर एसपी प्रतीक सिंह ने से बातचीत में कहा कि 24 अगस्त को थाने में एक मामला दर्ज किया गया था. जांच के दौरान पता चला कि एक महिला की हत्या कर उसके शव को स्लैब में डालकर ऊपर से सीमेंट का प्लास्टर कर दिया गया था, ताकि किसी को पता न चले. जब Police ने मामले की गहराई से जांच की तो सामने आया कि इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतका का अपना बेटा था.

आरोपी की पहचान होने के बाद Police ने तुरंत उसकी गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू किया. एसपी प्रतीक सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए कई विशेष टीमें बनाई गई थीं. Police को लगातार उसके लोकेशन के बारे में जानकारी मिल रही थी, जिसके आधार पर टीमों को अलग-अलग राज्यों में भेजा गया.

जांच के दौरान Police को पता चला कि आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है. वह गजपति, कोलकाता, रायपुर, जमशेदपुर, Mumbai और तमिलनाडु जैसी जगहों पर मूवमेंट कर रहा था. जैसे ही किसी जगह से उसकी मौजूदगी की सूचना मिलती, Police की टीम तुरंत वहां पहुंचकर छापेमारी करती थी लेकिन हर बार वह Police को चकमा देकर फरार हो जाता था. Police लगातार उसका पीछा करती रही.

आखिरकार Police के ऑपरेशन को सफलता मिली. Police को खुफिया सूचना मिली कि आरोपी जमशेदपुर में छिपा हुआ है और वहां एक दुकान पर काम कर रहा है. सूचना मिलते ही Police की टीम तुरंत वहां के लिए रवाना हुई और बताए गए ठिकाने पर छापा मारा. वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

–

पीआईएम/पीएम