ओडिशा: बीजेडी ने गंजम में बाढ़ के लिए जलाशय प्रबंधन में लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया

भुवनेश्वर, 2 नवंबर . विपक्षी बीजू जनता दल (बीजेडी) ने Monday को राज्य Government पर हमला तेज करते हुए आरोप लगाया कि चक्रवात अर्नब के कारण हुई भारी बारिश के बाद गंजम जिले में आई बाढ़ के लिए Government की लापरवाही जिम्मेदार है.

बीजद ने आरोप लगाया कि Odisha Government और जल संसाधन विभाग की तैयारी में कमी के कारण राज्य में बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति पैदा हुई.

बीजद ने कहा कि गंजाम, कंधमाल और गजपति जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं और लाखों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन अभी तक कई प्रभावित लोगों तक पहुंचने में नाकाम रहा है.

बीजेडी नेता और पूर्व नौकरशाह सुजाता राउत कार्तिकेयन ने अपने social media मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि चक्रवात को लेकर 23 अक्टूबर को ही चेतावनी जारी कर दी गई थी. इसमें 27 से 29 अक्टूबर के बीच दक्षिण Odisha में भारी बारिश की संभावना जताई गई थी. गंजाम और गजपति जिलों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया था.

उन्होंने आरोप लगाया कि 28 अक्टूबर को भंजनगर, सोरडा और धनेई जलाशय लगभग 80 प्रतिशत तक भर चुके थे. भारी बारिश के बाद अचानक जल प्रवाह बढ़ने पर इनके गेट खोल दिए गए लेकिन निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को पहले से कोई चेतावनी नहीं दी गई.

उन्होंने कहा, “इसके कारण गंजम के लोगों पर भीषण आपदा टूट पड़ी. अभूतपूर्व बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ. दुर्भाग्य से उस गलत फैसले ने लाखों लोगों को अपार दुख और भारी नुकसान पहुंचाया.”

कार्तिकेयन ने कहा कि रुषिकुल्या नदी बेसिन में कई मध्यम आकार के जलाशयों के अलावा सैकड़ों लघु सिंचाई परियोजनाएं, डायवर्जन वीयर और चेक डैम मौजूद हैं.

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “फिर इनसे पहले ही आवश्यक मात्रा में पानी क्यों नहीं छोड़ा गया? बाढ़ या चक्रवात जैसी स्थिति से निपटने के दौरान यह जल संसाधन विभाग की सामान्य प्रक्रिया होती है. ऐसी अक्षम्य लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है? इस मानव निर्मित पीड़ा का जिम्मेदार कौन है? क्या भाजपा Government लाखों लोगों की परेशानी का जवाब देगी?”

बीजद ने आरोप लगाया कि समय रहते उचित जल प्रबंधन नहीं किए जाने और जलाशयों से नियंत्रित तरीके से पानी नहीं छोड़े जाने के कारण बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को नुकसान उठाना पड़ा.

–

एएमटी/पीएम