
पुरी, 25 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi के Odisha दौरे से पहले पुरी के समुद्र तट पर उनके स्वागत के लिए एक विशेष कलाकृति बनाई गई है. जाने-माने सैंड आर्टिस्ट और पद्मश्री से सम्मानित सुदर्शन Patnaयक ने पुरी बीच पर 8 फुट ऊंची यह विशाल रेत कलाकृति बनाई है. इस कलाकृति में कोणार्क चक्र के साथ-साथ भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नए डेटा सेंटर को भी दर्शाया गया है.
इस अवसर पर सुदर्शन Patnaयक ने से बातचीत में कहा, “Prime Minister Narendra Modi Odisha आ रहे हैं और यहां आरबीआई के डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे. यह Odisha के लिए गर्व की बात है कि आरबीआई का दूसरा डेटा सेंटर यहां स्थापित किया गया है और इसका उद्घाटन स्वयं Prime Minister Narendra Modi करेंगे. एक कलाकार के तौर पर हमने पुरी बीच पर रेत से एक कलाकृति बनाई है, जिसमें हमने कोणार्क चक्र को उकेरा है और साथ ही रेत के जरिए डेटा सेंटर की झलक भी पेश की है. हम अपनी कला के माध्यम से Prime Minister Narendra Modi का स्वागत करते हैं.”
गौरतलब है कि Prime Minister Narendra Modi Sunday, 25 अक्टूबर को Odisha के दौरे पर रहेंगे. अपने दौरे के दौरान वह भुवनेश्वर के पास जटनी स्थित इन्फो वैली-2 में भारतीय रिजर्व बैंक के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे. यह अत्याधुनिक डेटा सेंटर लगभग 169 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है.
Prime Minister के इस कार्यक्रम को लेकर राज्य प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. उद्घाटन समारोह के बाद Prime Minister एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. जनसभा को संबोधित करने के बाद वह शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
वहीं, इससे पहले पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी दौरे पर रहेंगे. यहां वह पहले अरविंद लिमिटेड की नई गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग फैक्टरी का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद नमो घाट पर आयोजित भारतीय वायुसेना के एयर शो में शामिल होंगे.
–
पीआईएम/एएस
Skip to content