ओडिशा जाने वाली फ्लाइट्स के महंगे किराये को लेकर सस्मित पात्रा ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, निगरानी की मांग

New Delhi, 26 नवंबर . बीजद के राज्यसभा सदस्य डॉ. सस्मित पात्रा ने Odisha जाने वाली फ्लाइट्स के बढ़ते किराये को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू को पत्र लिखा है. उन्होंने विंटर ब्रेक और नए साल 2027 से पहले किराये में हो रही भारी बढ़ोतरी पर चिंता जताई है.

Thursday को लिखे गए पत्र में सस्मित पात्रा ने कहा कि त्योहारों, गर्मी की छुट्टियों और विंटर ब्रेक के दौरान Odisha खासकर भुवनेश्वर और झारसुगुडा को दिल्ली, Mumbai , Bengaluru, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता और पुणे से जोड़ने वाले रूटों पर किराये में बार-बार भारी बढ़ोतरी होती है. इससे Odisha के हजारों छात्रों, लोगों और पेशेवरों को बहुत तकलीफ होती है. नया साल 2027 नजदीक आने के साथ ही उन्हें अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने के लिए Odisha लौटने के लिए फिर से आर्थिक मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है.

सस्मित पात्रा ने Odisha से जुड़े आंकड़े भी पेश किए. उन्होंने बताया कि दिल्ली-भुवनेश्वर रिटर्न किराये का ऐतिहासिक औसत फरवरी में 14,032 रुपए था, जो अक्टूबर में बढ़कर 19,294 रुपए हो गया यानी करीब 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. केएवाईएके की ओर से बारह महीने के किराया डेटा का हवाला देते हुए ये बाते कही गई हैं. अलग से, ट्रिप डॉट कॉम ने जुलाई में 17,622 रुपए के मुकाबले अक्टूबर में 24,236 रुपए दर्ज किया, यानी करीब 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.

दीपावली से पहले Bengaluru-झारसुगुडा नॉनस्टॉप किराए में 4,200 रुपए से बढ़कर 16,200 रुपए होने की खबर आई थी, यानी करीब 286 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. उन्होंने कहा कि इन सांकेतिक आंकड़ों की वास्तविक एयरलाइन लेनदेन के आधार पर जांच होनी चाहिए. टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताया था कि कैसे महंगे किराए ने यात्रियों को पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिए भुवनेश्वर लौटने से रोक दिया.

साथ ही, भुवनेश्वर के घरेलू गंतव्य कथित तौर पर 2025 में 29 से घटकर 2026 में 19 रह गए जबकि हवाई अड्डे ने 2025-26 में 5.1 मिलियन यात्रियों को संभाला था.

Lok Sabha अतारांकित प्रश्न 3068 (18 दिसंबर 2025) में अक्टूबर 2025 के त्योहारी सीजन के दौरान 100 सेक्टरों में 1,750 अतिरिक्त फ्लाइट्स तैनात करने के बाद किराए में नरमी दर्ज की गई थी. इससे पता चलता है कि अतीत में मंत्रालय के हस्तक्षेप से किराये को नियंत्रित करने में मदद मिली है. 353वीं संसदीय स्थायी समिति की रिपोर्ट (10 अगस्त 2023) में त्योहारी सीजन में किराये की निगरानी, उचित ऊपरी किराया सीमा और किराया-श्रेणी पारदर्शिता की सिफारिश की गई थी. फिर भी डीजीसीए हर महीने केवल 78 रूटों की निगरानी करता है, जो घरेलू यातायात का करीब 27 प्रतिशत है.

सस्मित पात्रा ने सम्मानपूर्वक अनुरोध किया कि आने वाली शीतकालीन छुट्टियों के दौरान Odisha जाने वाली फ्लाइट्स के किराए की निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि विंटर ब्रेक और नए साल 2027 के सीजन के लिए यात्रा करने वाले हजारों ओडिया छात्र, परिवार और पेशेवर प्रतिकूल रूप से प्रभावित न हों. उन्होंने कहा कि कृपया जरूरत पड़ने पर और अधिक विमान तैनात करें, जैसे अक्टूबर 2025 के त्योहारी सीजन में किया गया था ताकि हवाई किराया मध्यम बना रहे.

–

पीएम