ओडिशा : चक्रवात ‘अर्नब’ प्रभावित परिवारों के लिए सरकार ने मंजूर की 107.70 करोड़ की राशि

भुवनेश्वर, 4 नवंबर . चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए Odisha Government ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से 107.70 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की है. यह राशि गंजम और कोरापुट जिलों के प्रभावित परिवारों को अनुग्रह सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी.

Chief Minister द्वारा घोषित राहत पैकेज के तहत यह वित्तीय सहायता प्रभावित परिवारों को सीधे नकद सहायता के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी. Government द्वारा जारी आदेश के अनुसार, गंजम जिले के लिए 107 करोड़ 44 लाख 55 हजार रुपये और कोरापुट जिले के लिए 26 लाख 27 हजार 500 रुपये मंजूर किए गए हैं.

राहत पैकेज के तहत गंजम जिले के 4,29,782 प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार 2,500 रुपये की अनुग्रह सहायता दी जाएगी. वहीं कोरापुट जिले के 1,051 प्रभावित परिवारों को भी प्रति परिवार 2,500 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी. मंजूर की गई राशि संबंधित जिलों के कलेक्टरों को उपलब्ध करा दी गई है.

जिला प्रशासन निर्धारित नियमों और दिशानिर्देशों के अनुसार पात्र परिवारों को जल्द से जल्द सहायता राशि वितरित करेगा. राज्य Government ने कहा कि यह कदम प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. Government का कहना है कि चक्रवात से प्रभावित परिवारों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराकर उनके पुनर्वास और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी.

इस बीच Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी ने New Delhi में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. इस मुलाकात की जानकारी खुद सीएम माझी ने social media प्लेटफॉर्म पर दी है. सीएम ने लिखा कि New Delhi में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. Odisha में चक्रवात के बाद की स्थिति, राहत और पुनर्निर्माण कार्यों, तथा आपदा-रोधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के बारे में चर्चा की. केंद्र Government के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया.

–

एएमटी/पीएम